फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cattle thieves dragged the buffalo to the back of the car and dragged it for two kilometers, death

भैंस को गाड़ी के पीछे बांधकर दो किलोमीटर तक घसीटते ले गए मवेशी चोर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Cattle thieves dragged the buffalo to the back of the car and dragged it for two kilometers, death
मवेशी चोर बुधवार की देररात को मनका गांव के एक बाड़े में घुस गए। यहां उन्होंने एक पशु पालक की एक भैंस को अपनी गाड़ी में चढ़ा लिया। जब दूसरी को चढ़ाने का प्रयास किया तो खड़खड़ाहट की आवाज सुन पशु पालक जाग गया। पकड़े जाने के भय से चोरों ने गाड़ी को दौड़ा दिया। इस दौरान दूसरी भैंस को गाड़ी के पीछे बांधकर करीब दो किलोमीटर तक घसीटकर ले गए। इस कारण भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं पशुपालक व उसके पिता ने चोरों का पीछा करते हुए उन्हें थाना छप्पर अधोया मार्ग पर सुल्तानपुर गांव के पास रोकने का प्रयास किया। मगर, हड़बड़ाहट में पशु चोरों की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढों में पलट गई। जहां से पशु चोर गन्ने के खेतों से होते हुए फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुलाना पुलिस ने पशु चोरों की गाड़ी कब्जे में लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मनका गांव के रहने वाले गुरप्रीत ने बताया कि बुधवार की देररात करीब एक बजे पशु चोर उनके बाड़े से भैंसें चोरी कर रहे थे। शोर सुनकर उसकी आंख खुल गई। उसने देखा तो वह दंग रह गया। चोरों ने उसके बाड़े से एक भैंस को गाड़ी में चढ़ा लिया, जबकि दूसरी भैंस को गाड़ी में चढ़ाने का प्रयास कर रहे थे। गुरप्रीत ने शोर मचाया तो खुद को फंसा देख चोरों ने दूसरी भैंस को गाड़ी के पीछे ही बांध लिया। चोर भैंस को घसीटते हुए लेकर फरार होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरप्रीत के अनुसार उसने अपने पिता अमरजीत को उठाया व मोटरसाइकिल पर चोरों की गाड़ी का पीछा किया। करीब दो किलोमीटर दूर जाकर चोरों की गाड़ी के पीछे बंधी भैंस की रस्सी टूट गई। पशुपालक चोरों का पीछा करते रहे व उन्होंने चोरों को थाना छप्पर अधोया मार्ग पर गांव सुल्तानपुर के पास रोक लिया। खुद को फंसा देख पशु चोर घबरा गए। हड़बड़ाहट में उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढों में पलट गई। इस कारण पशुपालकों को उनकी दूसरी भैंस मिल गई। मगर, दूसरी भैंस की मौत हो गई। चोर गन्ने के खेतों से होते हुए फरार हो गए।
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
- सुभाष सिंह, थाना प्रभारी मुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed