{"_id":"67b64d041684d1ab87016d07","slug":"case-registered-on-complaint-of-youth-deported-from-america-ambala-news-c-36-1-amb1001-137927-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अमेरिका से डिपोर्ट हुए युवक की शिकायत पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अमेरिका से डिपोर्ट हुए युवक की शिकायत पर मामला दर्ज
Thu, 20 Feb 2025 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 20 Feb 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए युवा अब खुलकर एजेंटों के खिलाफ शिकायत देने लगे हैं। ऐसी ही शिकायत बराड़ा निवासी गगनदीप सिंह की ओर से जब अंबाला पुलिस अधीक्षक को दी गई तो पुलिस ने करनाल निवासी एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
गगनदीप सिंह ने बताया कि अमेरिका भेजने के नाम पर उसके साथ 45 लाख रुपये की ठगी हुई है। अप्रैल 2023 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान करनाल निवासी रोकी सिंह के साथ हुई थी। उसने बताया कि वह कई लोगों को अमेरिका भेज चुका है। वो उसकी बातों में आ गया और रोकी सिंह ने उससे वैध तरीके से अमेरिका भेजने के लिए 17 लाख रुपये की मांग की।
उसने बताया कि उसे पूरे पैसे वीजा लगने के बाद फ्लाइट में बैठने से पहले देने होंगे। सबसे पहले 10 अक्टूबर 2023 को रोकी ने अमेरिका का वीजा लगने के नाम पर उससे 17 लाख ले लिए। उसे बताया गया कि इंग्लैंड का स्टडी वीजा लगा है और वहां 2 महीने रहने के बाद उसका अमेरिका का वीजा लग जाएगा। 12 अक्टूबर 2024 को वो इंग्लैंड चला गया, जहां एयरपोर्ट पर रोकी का एक आदमी एयरपोर्ट पर लेने आ गया।
विज्ञापन
उसने मुझे अपने साथ करीब एक साल रखा और मुझसे जबरन मजदूरी का काम करवाता था। उसने धमकाया था कि जब तक अमेरिका का वीजा नहीं लगता, चुपचाप काम करते रहो। इसके बाद रोकी ने अलग-अलग रास्तों से उसे अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया और उसने 45 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद एजेंट ने 25 जनवरी 2025 को अमेरिका बार्डर पार करवा दिया, जहां पर बार्डर अमेरिकी सिक्योरिटी ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इसके बाद 14 फरवरी को उसे वापिस भारत डिपोर्ट कर दिया गया।