फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   case registered for stubble burning in Ambala

Stubble Burning: अंबाला में पराली जलाने पर दो केस दर्ज, बराड़ा में दो महिला किसान पर कार्रवाई

Mon, 21 Oct 2024 02:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 02:30 PM IST
सार

विभागीय अधिकारियों द्वारा 20 अक्तूबर को किए गए निरीक्षण में किसानों के खेतों में धान की अवशेष जले हुए पाए गए थे। किसान न होने पर अधिकारियों ने मौके पर पटवारी से रिकॉर्ड की जांच करवाकर व खेत की जीपीएस लोकेशन के आधार पर यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
case registered for stubble burning in Ambala
अंबाला में जल रही पराली - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला में पराली जलाने के मामलों को रोकने के लिए विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जुर्माना लगाने के बाद अंबाला में दो केस दर्ज हुए हैं। नग्गल थाना में जनसुई गांव निवासी कम्मा उर्फ वरयाम पर कार्रवाई हुई है। जबकि बराड़ा थाने में खंड कृषि अधिकारी ने दो महिला किसान गुरमीत व सुरजीत पर मामला दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन


दरअसल, विभागीय अधिकारियों द्वारा 20 अक्तूबर को किए गए निरीक्षण में किसानों के खेतों में धान की अवशेष जले हुए पाए गए थे। किसान न होने पर अधिकारियों ने मौके पर पटवारी से रिकॉर्ड की जांच करवाकर व खेत की जीपीएस लोकेशन के आधार पर यह कार्रवाई की है। खंड कृषि अधिकारी ब्लॉक-1 दर्शन सिंह ने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दरअसल, अंबाला जिले में अब तक कुल 74 मामले आ चुके हैं और एक लाख 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया जा चुका है। रविवार तक रेड एंट्री के 41 केस सामने आए। इनमें से 31 मामले मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर अपलोड किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed