फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case on newly elected Sarpanch of Raumajra, his two sons living abroad

राऊमाजरा के नवनिर्वाचित सरपंच, विदेश में रहने वाले उसके दोनों बेटों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Case on newly elected Sarpanch of Raumajra, his two sons living abroad
बराड़ा। राऊमाजरा गांव के नव निर्वाचित सरपंच और विदेश में रहने वाले उसके दोनों बेटों के खिलाफ बराड़ा पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति की शिकायत पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। राऊमाजरा के शुभम चौधरी ने शिकायत में बताया कि गांव में हुए सरपंच के चुनाव में उसके पिता ऋषिपाल भी चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव में कर्मचंद जीत गया। इसके बाद 14 नवंबर को कर्मचंद के लड़के शेखर व साहिल जोकि विदेश में रहते हैं, उन्होंने उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उन्हें पहले भी दूसरे पक्ष की ओर से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जिस पर बराड़ा थाना में मुकदमा दर्ज है और यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपी कर्मचंद व उसके लड़कों शेखर व साहिल पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed