फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   case filed on woman SHO and Sub inspector

साक्ष्यों को बदलने और खुर्द-बुर्द करने के आरोप में महिला थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
case filed on woman SHO and Sub inspector
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की शिकायत बदलने और फर्जी हस्ताक्षर कर दूसरी शिकायत पर अपराध कम दिखाकर आरोपी को बचाने के मामले में सस्पेंड की गई महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतविंद्र कौर और जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रजविंद्र कौर पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अब दोनों पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब चार बजे बराड़ा डीएसपी रजनीश शर्मा ने पीड़िता और उसके साथ शिकायतकर्ता समाजसेवी अजय वालिया के दोबारा से बयान दर्ज किए। पीड़िता अपने पहले के बयानों पर अडिग रही। इसके बाद आरोपी को बचाने के लिए साक्ष्यों को छुपाने, खुर्द-बुर्द करने, बदलने के मामले में आईपीसी की धारा 166ए, 167, 201 और 218 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अभी इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर दोनों की गिरफ्तारी देर रात तक नहीं की गई थी। बता दें कि वीरवार को इस मामले में इंस्पेक्टर सतविंद्र कौर सस्पेंड हुई थी। एसपी हामिद अख्तर ने बताया कि महिला थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन

------------------------
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल नारायणगढ़ की 12वीं कक्षा की छात्रा की हुसैनी गांव के नवनीत से दो साल पहले जब वह 10वीं में थी तो दोस्ती हो गई। आरोपी छात्रा के साथ दो साल से अवैध संबंध बनाता रहा। छात्रा गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने सारी बात अपने परिजनों को बताई और कस्बे के समाजसेवी अजय वालिया पीड़िता की शिकायत लेकर 26 जून को महिला थाने में पहुंचे। केस दर्ज करवाने की गुहार लगाई। इस मामले की मेल भी महिला थाना पुलिस को कर दी। इसी दिन रात को साढ़े 12 बजे अजय वालिया के पास महिला थाना प्रभारी ने फोन कर आरोपी को उठाने की बात भी कही, लेकिन जब गांव में पहुंचे तब तक आरोपी को पहले ही किसी ने सूचना दे दी थी। इसी कारण वह आज तक फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
पीड़िता को धमकाया, केस वापस लेने का बनाया दबाव
पीड़िता के आरोप हैं कि 27 की शाम छह बजे तक पीड़िता को कई बार केस वापस लेने के लिए धमकाया भी गया, लेकिन पीड़िता नहीं मानी। आरोप है कि महिला थाना पुलिस ने इस मामले को टालने का प्रयास भी किया क्योंकि पीड़िता कुछ ही दिनों में बालिग होने वाली थी। उसे कहा गया कि आरोपी के साथ शादी करवा दी जाएगी, लेकिन पीड़िता किसी झांसे में नहीं आई। 27 जून को शाम छह बजे केस दर्ज हो गया। चूंकि लड़की का गर्भपात करवाया गया था इसीलिए अल्ट्रासाउंड के लिए शहर नागरिक अस्पताल भेजा गया लेकिन वहां भी पुलिस ने लड़की का अल्ट्रासाउंड नहीं करवाया और बिना मेडिकल के उसे वापस ले आए। शिकायतकर्ता अजय वालिया ने जब एफआईआर की कापी मांगी तो उसमें हल्की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। लड़की की शिकायत की कापी की जांच की गई तो वह बदली जा चुकी थी। उसकी जगह फर्जी शिकायत में केवल यह लिखा गया था कि आरोपी नवनीत मेरा पीछा करता है। दुष्कर्म और गर्भपात का मामला ही शिकायत से हटा दिया गया था।

---------------------------
मेरे और पीड़िता के बयान आज बराड़ा डीएसपी रजनीश ने दर्ज किए थे। साथ ही मुझे बताया था कि हमने केस दर्ज कर लिया है लेकिन इसका कोई प्रमाण अभी तक हमें नहीं दिया गया।
अजय वालिया, शिकायतकर्ता।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed