{"_id":"691b81b856ea5a3165010e13","slug":"case-filed-in-accidental-death-case-ambala-news-c-36-1-amb1001-153257-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हादसे में मौत के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हादसे में मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
Tue, 18 Nov 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले मे धूलकोट निवासी अवतार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अवतार सिंह ने बताया कि वह पानी के कैंपर देने का काम करता है। 14 नवंबर को सुबह 7:30 बजे वह सुखदेव मुनि महाराज मंदिर किंग फिशर पर माथा टेकने के लिए जा रहा था। उसी समय नेशनल हाईवे-44 किंग फिशर होटल के सामने पहुंचा तो एक गाड़ी की टक्कर से सड़क पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था। उसे डायल 112 की मदद से नागरिक अस्पताल ले जाया गया,जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन