फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case filed against in-laws' side for beating a married woman with a cloth in her mouth

विवाहिता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पिटाई करने पर सुसराल पक्ष पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Case filed against in-laws' side for beating a married woman with a cloth in her mouth
नारायणगढ़। विवाहिता द्वारा अपने पति को नशा करने से रोकने पर उसके साथ मारपीट करने, मायके व ससुरालियों द्वारा दिए गये सभी गहने बेचने के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज किया है। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में कार लाने की मांग करने के साथ-साथ मुंह में कपड़ा ठूंस कर मारपिटाई करने के आरोप भी लगाए थे।
विज्ञापन

विवाहिता ने बताया था कि उसके माता पिता ने 17 अप्रैल 2021 को उसकी शादी पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी। उसके पास एक तीन महीने का लड़का भी है। शादी के बाद से ही उसके पति ने उसकी बिना रजामंदी के सभी गहने बेच दिय। अब शादी में मिली बाइक भी बेचने की फिराक में है और उसे रोज धमकाता है। विवाहिता ने कहा कि पति दो महीने बाद हिमाचल के नशा मुक्ति केंद्र से वापस आया था और आते ही उसने उसके साथ मारपिटाई शुरू कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार मई 2022 को उसके पति सास, ससुर व अन्यों ने आपस में मिली भगत कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे मारा पीटा तथा उसे गंदी गालियां भी देने के साथ उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed