फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case against three for stabbing passenger

Ambala News: यात्री को चाकू मारने के मामले में तीन के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Case against three for stabbing passenger
अंबाला। चलती ट्रेन में दो यात्रियों को चाकू मारने वाले तीन अज्ञात आरोपियों पर जीआरपी थाने में शुक्रवार शाम को मुकदमा दर्ज हो गया। यह कार्रवाई चंडीगढ़ में उपचाराधीन लुधियाना निवासी घायल संजय की शिकायत पर की गई, जिसकी हालत में सुधार हो रहा था।
विज्ञापन

उक्त जानकारी मामले के जांच अधिकारी राज सिंह ने दी। घायल का बयान दर्ज करने के लिए वीरवार रात को ही जीआरपी टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई थी।
वहीं, घायल की ओर से बताए गए हुलिए के आधार पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम की ओर से दबिश देनी भी शुरू कर दी गई है। उम्मीद जताई गई है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार संदिग्ध आरोपी पहले भी कई मामलों में संलिप्त पाए गए हैं और उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मुकदमे भी दर्ज हैं। यह भी जानकारी मिली है कि यात्री पर हमला करने वाले तीनों आरोपी नशेड़ी हैं जोकि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास ही रहते हैं। गौरतलब है कि वीरवार शाम अमृतसर से जयनगर जा रही ट्रेन नंबर 14674 के जनरल कोच में लूटपाट के इरादे से चढ़े तीन युवकों ने दो यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका पर्स छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए थे। यह घटना अंबाला-दुखेड़ी रेल सेक्शन पर हुई थी। ट्रेन को बीच रास्ते बराड़ा रेलवे स्टेशन पर रोका गया था और गार्ड ने घायल यात्री को प्राथमिक उपचार दिया गया था। इसके बाद आरपीएफ दोनों घायलों को लेकर अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंची थी और प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल संजय को चंडीगढ़ रेफर कर दिया था और संदीप को छुट्टी दे दी थी। इस दौरान आरपीएफ ने कुछ संदिग्धों की फोटो घायलों को दिखाई थी और इनमें से ही उन्होंने दो संदिग्धों की पहचान बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed