फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case against three clerks for molesting a disabled woman, saying caste words

दिव्यांग महिला से छेड़छाड़, जातिसूचक शब्द कहने पर तीन क्लर्कों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Case against three clerks for molesting a disabled woman, saying caste words
अंबाला। शहर के नागरिक अस्पताल में कार्यरत दिव्यांग महिला के साथ छेड़छाड़ व जातिसूचक शब्द बोलने का मामला सामने आया है। महिला ने तीन अक्तूबर को एसपी को शिकायत दी थी। उसमें बताया कि आरोपी सुरिंद्र सिंह क्लर्क, राहुल क्लर्क व संजीव क्लर्क एएमओ ऑफिस ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने व नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी दी है। उप पुलिस अधीक्षक की जांच के बाद थाना अंबाला शहर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में महिला ने बताया कि वह एएनएम पीपी सेंटर सिविल अस्पताल शहर में कार्यरत है। वह शारीरिक रूप से 70 प्रतिशत विकलांग है। महिला के अनुसार तीन क्लर्क उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। तीनों आरोपी उसे छुट्टी के दिन गलत काम करने के लिए बुलाते हैं। 19 व 20 नवंबर 2019 को सुरिंद्र सिंह ने सुबह करीब 11 बजे फोन किया कि वह ऑफिस आए जाए।
विज्ञापन

उसने एतराज जताया तो कहा कि उनकी इलेक्शन में ड्यूटी लगी है। वहीं सुरिंद्र सिंह, राहुल, संजीव ने उन्हें जाति सूचक शब्द बोले। एक दिन उनका फोन आया कि उनकी एचआरए की रिकवरी 25,300 रुपये बनी है। जिसे वह अधिकारियों से बात कर निपटा सकते हैं। इस पर मैंने कोर्ट में केस कर दिया फिर वे उन्हें केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगे। वहीं जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed