फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Career interest must be determined by filling the form

Ambala News: फार्म भरवा जानी कॅरिअर की रूचि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:44 PM IST
विज्ञापन
Career interest must be determined by filling the form
अंबाला सिटी। जिले के सभी राजकीय उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 12 दिसंबर को 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान दान कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त पार्थ गुप्ता बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विद्यार्थियों के साथ चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि उपायुक्त पार्थ गुप्ता के मार्गदर्शन में 12 दिसंबर को सभी राजकीय उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान दान कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त की पहल पर करवाया जा रहा कार्यक्रम
दरअसल, उपायुक्त पार्थ गुप्ता की पहल पर जिले के 155 राजकीय उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में ज्ञान दान कॅरिअर परामर्श कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को विद्यार्थियों की काउंसलिंग की गई। साथ ही कॅरिअर चार्ट के माध्यम से फार्म भी भरवाया गया। इस फार्म के माध्यम से विद्यार्थियों का रुझान जाना गया कि किस क्षेत्र में विद्यार्थी अपना भविष्य बनाने के लिए रुझान दिखा रहे हैं। रुझान जानकार विद्यार्थियों को उस क्षेत्र में जाने के लिए मार्गदर्शन किया जाएगा। इसके लिए खुद अधिकारी गुरुवार को फील्ड में उतरेंगे। बुधवार को जिले में 19 हजार 200 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया था। यह कार्यक्रम उपायुक्त पार्थ गुप्ता की देखरेख में करवाया गया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed