फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car rider hit worker at Saini Majra toll, condition critical

टोल प्लाजा पर हुए हादसे में टोलकर्मी घायल.

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:04 AM IST
विज्ञापन
Car rider hit worker at Saini Majra toll, condition critical
अंबाला सिटी। सैनी माजरा टोल पर एक कार चालक ने टोलकर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में टोलकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस संबंध में शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार चालक टोल प्लाजा पर बनी वीआईपी लाइन में घुस गया और जल्दबाजी में कार्ड दिखाकर आगे रवाना होने लगा। जैसे ही वह टोल से बाहर निकला तो जल्दबाजी में एक टोलकर्मी अनूप कुमार निवासी गांव खरकड़ा जिला रोहतक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद टोलकर्मी को गंभीर हालत में अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों के अनुसार टोलकर्मी की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध में शिकायत मिलने पर नग्गल पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही जांच के लिए सैनी माजरा टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। नग्गल थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि टोल कर्मचारी के साथ हुए हादसे की जांच की जा रही है। सोमवार को जख्मी अनूप का बयान दर्ज करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed