फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   car resistration, find dead man indentity, ambala olice

कार के रजिस्ट्रेशन के आधार पर मृतकों के पते पर पहुंची पुलिस 

Wed, 31 May 2017 11:36 PM IST
ambala
ambala Updated Wed, 31 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
car resistration, find dead man indentity, ambala olice
रैली - फोटो : bureau

विज्ञापन
उत्तराखंड के गोविंदघाट स्थित होटल में सिटी निवासी महिला जसविंद्र कौर और उसकी बेटी सिमरन की हत्या के मामले में चमौली पुलिस अंबाला सिटी में पहुंच छानबीन की। हत्या के आरोपी महिला के पति जसबीर की तलाश में अंबाला सिटी सेक्टर-9 उनके घर पहुंची। गाड़ी की रजिस्ट्रेशन की ओर से हासिल पते को ढूंढते हुए पुलिस अंबाला पहुंची। 
उत्तराखंड पुलिस ने यहां मृतकों के परिजनों से भी पूछताछ की। वहीं खबर सुनकर उनके घर पहुंचने वाले जसबीर के रिश्तेदारों और जान पहचान वालों का कहना है कि जसबीर ऐसा नहीं कर सकता है। जसबीर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या नहीं कर सकता है। उनके घर पर मौजूद सभी इस बात से परेशान थे कि जब जसबीर की कार यदि पुलिस ने बरामद की है तो फिर जबसीर कहां है। उन्होंने जसबीर पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन

परिजनों ने की अंबाला में पोस्टमार्टम करवाने की मांग
जसबीर के चचेरे भाई करमजीत सिंह और दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्हें शक है कि मामला कुछ और ही है। उतराखंड पुलिस हरियाणा पुलिस को गुमराह कर रही है। इसी बात को लेकर उन्होंने डीसी प्रभजोत सिंह से मुलाकात की और मृतकों के पोस्टमार्टम दोबारा से अंबाला में कराने की मांग की ताकि सच्चाई सामने आ सके। डीसी ने उनसे कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार का शक है तो सिविल सर्जन से मिल कर शव का पोस्टमार्टम विशेषज्ञों के पैनल से करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला के गांव भानोखेड़ी का निवासी है जसबीर
डबल मर्डर केस में आरोपी जसबीर सिंह मूल रूप से भानोखेड़ी का रहने वाला है। सिटी सेक्टर 9 के मकान में वह अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था। उसकी पत्नी और बेटी के अलावा मां और छोटा भाई भी उनके साथ रहते थे। उत्तराखंड पुलिस के अनुसार जसबीर सिंह (43) अपनी पत्नी जसविंद्र (40) और बेटी सिमरन (17) के साथ श्री हेमकुंठ साहिब की यात्रा पर जाने के लिए निजी कार से गोविंदघाट पहुंचा था। यहां एक होटल में कमरा किराए पर लिया। इसके बाद तीनों लोग कमरे में चले गए। मंगलवार सुबह सात बजे होटल के कर्मचारियों ने कमरे में ताला लगा देखा तो शक होने पर उन्होंने इसकी सूचना तत्काल गोविंदघाट थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब कमरे का ताला तोड़कर देखा तो अंदर जसविंदर और सिमरन मृत पड़ी थी। गला रेत कर उनकी हत्या की गई थी। उत्तराखंड पुलिस का कहना था कि आरोपी हत्या को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। उसकी कार कर्ण प्रयाग में बरामद हुई है। होटल कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने जसवीर को तड़के चार बजे होटल से निकलते देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed