{"_id":"61770a0059b0c673aa5e2c3c","slug":"car-collides-with-truck-student-dies-friend-serious-ambala-news-knl876815181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में भिड़ी कार, छात्र की मौत, दोस्त गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में भिड़ी कार, छात्र की मौत, दोस्त गंभीर
विज्ञापन
हाइवे पर ट्रक के नीचे फंसी कार।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंजी साहिब गुरुद्वारा के निकट सोमवार को ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
जग्गी कॉलोनी बलदेव नगर अंबाला शहर निवासी कारोबारी धीरज ग्रोवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 वर्षीय मधुर ग्रोवर उसका इकलौता पुत्र था। मधुर पीकेआर जैन वाटिका में कक्षा 11वीं का छात्र था। वह रविवार की रात मिलाप नगर निवासी अपने दोस्त गर्व के घर पढ़ाई करने गया था। सोमवार सुबह चार बजे वह वहां से अपने दोस्त गर्व के साथ लौट रहा था। इस दौरान अंबाला शहर मंजी साहिब गुरुद्वारा के निकट नई फल और सब्जी मंडी के समीप एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। पीछे कार चलाकर आ रहे मधुर की कार पीछे से ट्रक में जा भिड़ी।
इस भीषण भिड़ंत में पुत्र मधुर और उसका दोस्त गर्व गंभीर से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मधुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके दोस्त गर्व को गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने पुलिस ने ट्रक और हादसे का शिकार हुई क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।