फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car collided with the couple coming to see the son admitted in the hospital, the woman's tooth was broken

अस्पताल में दाखिल बेटे को देखने आ रहे दंपती को कार ने मारी टक्कर, महिला का दांत टूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Car collided with the couple coming to see the son admitted in the hospital, the woman's tooth was broken
Car collided with the couple coming to see the son admitted in the hospital, the woman's tooth was broken - फोटो : Ambala
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में पथरी का दर्द होने पर उपचाराधीन अपने बेटे को शहजादपुर से देखने आ रहे माता-पिता को कार ने टक्कर मार दी। यह हादसा सैन्य क्षेत्र स्थित जरनैली चौकी के पास हुआ। घायल शहजादपुर निवासी पवन कुमार के जिस टांग में पहले रॉड डली हुई थी उसी टांग में गहरी चोटें आई हैं, जबकि मीना रानी के हाथ में चोटें आईं और एक दांत भी टूट गया।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से कार चालक ही घायलों को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां वह उपचाराधीन है। घायल मीना ने बताया कि बेटे को पथरी का दर्द उठा था। सुबह के समय वह उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल पहुंचा था, जहां डॉक्टर ने उसे दर्द ज्यादा होने पर दाखिल कर लिया। जब वह बेटे को देखने के लिए शहजादपुर से छावनी की तरफ आ रहे थे तो अचानक सैन्य क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर दे मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed