फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car-bike collision, man going for a walk dies, youth injured

Ambala News: कार-बाइक की टक्कर, सैर करने जा रहे व्यक्ति की मौत, युवक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Car-bike collision, man going for a walk dies, youth injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। अंबाला-यमुनानगर हाईवे पर गांव धीन के समीप कार और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार डुलियाना निवासी 25 वर्षीय मन्नी अपनी बाइक पर मनका-मनकी से दोसड़का की तरफ जा रहा था।
धीन गांव पार करते ही पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर दे मारी जिससे जिससे वह नीचे गिर गया, इसी दौरान पैदल चल रहे धीन निवासी करीब 48 वर्षीय सतेन्द्र पाल भी दोनों वाहनों की भिड़ंत का शिकार हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एमएम अस्पताल मुलाना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सतेन्द्र पाल को मृत घेाषित कर दिया जबकि मन्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि शुरूआत जांच में आया कि मन्नी साहा में किसी कंपनी में काम करता था और उसकी कंपनी मनका मनकी के पास प्लांट लगा रही थी। इसलिए वह मनका मनकी से वापस अपने गांव जा रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया मृतक के परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सतेन्द्र पाल के भाई अमरिन्द्र सिंह ने बताया कि उसका भाई सतेन्द्र पाल कुछ वर्ष पहले विदेश से आया था और वह अब यहीं गांव में रह रहा था। सतेन्द्र पाल रोजाना शाम को अपने कुत्ते के साथ रोड के किनारे सैर के लिए जाते थे। शुक्रवार की शाम को भी वह कुत्ते के साथ सैर पर निकले और इस हादसे में उनकी मौत हो गई। एसआई राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed