फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   mishapning, two dead, ambala

कार और आटो में भिड़ंत, दो की मौत, पांच घायल 

Wed, 31 May 2017 11:43 PM IST
ambala
ambala Updated Wed, 31 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
mishapning, two dead, ambala
असपताल में म‌हिला - फोटो : bureau

विज्ञापन
दिल्ली-अंबाला जीटी रोड पर दर्शन अकादमी के निकट तेज रफ्तार कार व सवारियों से भरे ऑटो में भिड़ंत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि आटो अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया और ऑटो चालक समेत दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आटो सवार तीन महिलाएं सहित कार सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को एंबुुलेंस में कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया। एक महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। 

उधर, हादसे के बाद सिविल अस्पताल में जैसे ही मृतक आटो चालक के परिजन पहुंचे तो कार चालक व परिजनों में तीखी बहस हो गई। इसके बाद अस्पताल में मौजूदा पुलिस मुलाजिमों ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया। सवारियों से भरा आटो शाहाबाद की ओर से अंबाला कैंट आ रहा था। जैसे ही आटो हाइवे स्थित दर्शन अकादमी के पास पहुंचा तो अचानक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी और आटो अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। बताया जाता है कि हादसे के दौरान आटो के सामने एक कार आ गई थी। हादसे में मृतक आटो चालक की पहचान समलेहड़ी निवासी जितेंद्र व अन्य सवारी पैरी होटल परिसर निवासी डैंचो के रूप में हुई है। हादसे में डैंचो की पत्नी नीलम व भाभी रेखा भी गंभीर रूप से घायल हो गई। एक अन्य युवती भी हादसे में घायल हुई जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में घायल कार सवार की पहचान मोहाली के फेस पांच निवासी मंदीप सिंह व रोहित विशिष्ट के रूप में हुई है। वह करनाल के ड्रिम लैंड वाटर पार्क से वापस चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे कि अचानक आटो कार के सामने आ गया। वीरवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार सदस्यों के सुपुर्द किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed