फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantonment was yearning for development in previous governments: Vij

पूर्व सरकारों में विकास के लिए तरसी थी छावनी : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Cantonment was yearning for development in previous governments: Vij
बब्याल में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्टॉल पर जानकारी लेते गृह एवं स्वास्थ्य मं
बब्याल के राजकीय स्कूल में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने जो कह दिया, उसे करके दिखाया है।
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 को हटाना, तीन तलाक को खत्म करना व अब राम मंदिर का निर्माण करवाना इसमें शामिल है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को हमें मिलकर पूरा करना है। इससे पहले उनका कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य अभिनंदन भी किया। विज ने इस मौके पर उपस्थित सभी को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलवाते हुए कहा कि भगवान श्रीराम हमारे रोम-रोम में बसते हैं और आज वर्षों पुराना हमारे पूर्वजों का सपना साकार हो रहा है और 22 जनवरी को अयोध्या में बने विशाल एवं भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। उसी दिन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भी आयोजन है और हर भारतवासी में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह व जोश है।
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार, हमारे लोगों का डीएनए है कि काम करना है, यही हमें सिखाया जाता है। पूर्व की सरकारों में अंबाला छावनी विकास के लिए तरसता था, विकास के लिए एक रूपया भी यहां पर नहीं लगता था। केवल झूठे होर्डिंग्स लगाकर वाहवाही लूटी जाती थी जबकि हमने काम करके दिखाया। उन्होंने यहां पर अंबाला छावनी में अनगिनत विकास कार्यों को कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बब्याल में 96 करोड़ से ज्यादा की लागत से कार्य हुए

इस मौके पर महासचिव नरेन्द्र राणा ने बताया कि अंबाला छावनी के बब्याल में गृह मंत्री अनिल विज के कुशल नेतृत्व में 96 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों को करवाने का काम किया गया है, जिसमें धर्मशालाओं का निर्माण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, एसटीपी, सडक़ें, नालियां, गलियां, लाइब्रेरी के साथ-साथ अन्य विकास कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed