{"_id":"61a540c35e75f3591804dfae","slug":"cantonment-station-got-the-best-operational-and-commercial-shield-ambala-news-knl91197348","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी स्टेशन को मिली सर्वश्रेष्ठ परिचालन और वाणिज्य शील्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी स्टेशन को मिली सर्वश्रेष्ठ परिचालन और वाणिज्य शील्ड
विज्ञापन
स्टेशन निदेशक और अधीक्षक को शील्ड देते रेल प्रबंधक।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। ट्रेनों के उत्कृष्ट परिचालन और वाणिज्य गतिविधियों जैसे साफ-सफाई व यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के आधार पर छावनी रेलवे स्टेशन को दो सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिए गए हैं। यह पहला मौका है कि एक साथ स्टेशन को यह दो पुरस्कार मिले हैं। यह पुरस्कार शील्ड के तौर पर सोमवार को रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित रेल समारोह के दौरान दिए गए।
मंडल रेल प्रबंधक अंबाला गुरिंदर मोहन सिंह ने स्टेशन निदेशक बलजोत सिंह गिल और अधीक्षक हंसराज परमार को शील्ड प्रदान करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर एडीआरएम कर्ण सिंह व आरपी गुप्ता अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। इस समारोह में मंडल के अलग विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 319 कर्मचारियों को व्यक्तिगत व ग्रुप के आधार पर नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें एकल कर्मचारी को पुरस्कार के तौर पर प्रशंसा पत्र के साथ 1500 रुपये का नकद पुरस्कार और संयुक्त रूप से सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को 4000 रुपये दिए गए। यह राशि डिजिटल माध्यम से उनके खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
दरअसल इससे पहले उत्तर रेलवे के दिल्ली मुख्यालय में अंबाला रेल मंडल को सर्वश्रेष्ठ सम्मान दिया गया। मंडल रेल प्रबंधक को वर्ष 2019-2020 के दौरान किए गए स्वच्छता संबंधी कार्य, टिकट जांच में सर्वश्रेष्ठ योगदान, पर्यावरण, परिवार कल्याण, अर्थव्यवस्था को लेकर जीएम उत्कृष्टता शील्ड सहित 10 व्यक्तिगत और 3 संयुक्त शील्ड प्रदान की गई। वर्ष 2020- 2021 में अंबाला मंडल ने कार्य मानक को एक कदम आगे बढ़ाते हुए सर्वश्रेष्ठ डिविजन शील्ड का पुरस्कार जीता। यह सब मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह के योग्य कुशल मार्गदर्शन में संभव हो पाया। इसके अलावा रूट रिले इंटरलॉकिंग, दूरसंचार, स्थापना और सर्वश्रेष्ठ रखरखाव वाले वैगन डिपो के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शील्ड भी अंबाला रेल मंडल ने अपने नाम की है।