फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantonment board will give notice to railway

Ambala News: कैंटोनमेंट बोर्ड रेलवे को देगा नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Cantonment board will give notice to railway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड में विकास कार्याें की रफ्तार धीमी पड़ गई है। रेलवे की तरफ से सेवा शुल्क न मिलने के कारण ऐसी स्थिति बनी है।
लगभग 10 करोड़ का सेवा शुल्क रेलवे की तरफ लंबित हो गया है, इसमें पिछले वर्ष का पांच करोड़ का सेवा शुल्क शामिल है। इस समस्या के समाधान के लिए बोर्ड की ओर से पिछले दो माह से प्रक्रिया चलाई गई है, लेकिन आश्वासनों के सहारे ही रेलवे खानापूर्ति कर रहा है, इसको लेकर अब बोर्ड रेलवे को नोटिस दे सकता है।
भूमि के बदले सेवा शुल्क : रेलवे कॉलोनी सहित डीआरएम कार्यालय की इमारत कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन भूमि पर बनी हुई है।
इसलिए रेलवे प्रत्येक वर्ष लगभग पांच करोड़ का सेवा शुल्क चेक के माध्यम से कैंटोनमेंट बोर्ड में जमा करवाती है, लेकिन पिछले वित्त वर्ष के पांच करोड़ रुपये अभी तक अदा नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में रेलवे की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है, ऐसे में अगर रेलवे जल्द ही पिछले पांच करोड़ रुपये जारी नहीं करता तो बोर्ड की ओर से रेलवे को नोटिस देने की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed