फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantonment Board area will be developed with one crore rupees

Ambala News: एक करोड़ से होगा कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र का विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Cantonment Board area will be developed with one crore rupees
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला (सीबीए) में दर्जनों विकास कार्यों की झड़ी लगेगी। इसके तहत सड़काें का निर्माण किया जाएगा और सुरक्षा को देखते हुए दीवारें खड़ी की जाएंगी।
विज्ञापन

इस कार्य में लगभग एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन विकास कार्याें को योजनाबद्ध तरीके से ठेकेदार को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देश बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी की ओर से दिए हैं। गुणवत्ता की जांच के लिए भी विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। बोर्ड के इंजीनियर सतीश गुप्ता ने बताया कि विकास कार्योँ के तहत पहला ठेका रंजीत नगर अंबाला कैंट के ठेकेदार को दिया है, क्योंकि चार निविदाओं में उसकी निविदा सबसे कम थी।
विज्ञापन

उसे 45 लाख आठ हजार 470 रुपये में विकास कार्य पूरा करने का ठेका दिया है। इस ठेके में तेजस मार्ग पर फुटपाथ व ग्रिल का निर्माण, स्वामी विवेकानंद मार्ग पर रानी का तालाब से मुख्य नाले तक, वाल्मिकी मार्ग और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग का काम दिया गया है। इसी प्रकार दूसरे विकास कार्य का ठेका डिफेंस कॉलोनी के ठेकेदार को 44 लाख 40 हजार 790 रुपये में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन इमारतों का सुधार, केवी नंबर-1 स्कूल के साथ पटेल पार्क की दीवार, तोपखाना बाजार, ग्रेस प्लेस और रेहड़ी मार्केट शास्त्री पार्क में रख-रखाव का कार्य किया जाएगा। वहीं लगभग 2 लाख की लागत से गजराज पार्क में बच्चों के झूले, करिअप्पा पार्क सहित अन्य जगह पर 1 लाख 48 हजार 800 रुपये की लागत से ओपन जिम, इंजन चौक माल रोड पर एक लाख 91 हजार 250 रुपये की लागत से फ्लड लाइट्स लगाई जाएंगी। इसी प्रकार कुछ अन्य विकास कार्य भी करवाए जाएंगे।

वर्जन
कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला का मुख्य उद्देश्य आमजन से जुड़ी सुविधाओं में बढ़ोतरी है। इसे लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं ताकि स्थानीय निवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और पूरा क्षेत्र हरा-भरा व साफ-सुथरा रहे। लगभग एक करोड़ रुपये के वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं ताकि जहां जो भी कमी है, उसे दुरुस्त करवाया जा सके।
विनीत लोटे, मुख्य अधिशासी अधिकारी, सीबीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed