फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantonment and NAP's cleanliness survey completed, ranking expected to improve

Ambala News: कैंटोनमेंट और नप का स्वच्छता सर्वेक्षण पूरा, रैंकिंग में सुधार की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Cantonment and NAP's cleanliness survey completed, ranking expected to improve
अंबाला छावनी ​स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड का कार्यालय। फाइल फोटो
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला (सीबीए) और अंबाला छावनी नगर परिषद सदर का स्वच्छता सर्वेक्षण पूरा हो गया है। दिल्ली से आई सर्वेक्षण टीम ने लगातार तीन दिन का डेरा डाल कर स्वच्छता से जुड़े सभी कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसमें गली-मोहल्लों की सफाई, शौचालय के हालात, डंपिंग जोन, पार्कों, नाले और नालियों की साफ-सफाई को देखा। लगभग 20 अलग-अलग प्वाइंट के आधार पर अब इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जोकि मुख्यालय भेजी जाएगी, जिससे कि सीबीए और नप की रैंकिंग तय हो सके।
विज्ञापन

ओडीएफ प्लस प्लस मिलने की उम्मीद
कैंटोनमेंट बोर्ड की स्वच्छता रैंकिंग में पिछले वर्ष 2022 में काफी सुधार हुआ था। पूरे भारतवर्ष के 62 कैंटोनमेंट में अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड 25 वें स्थान पर पहुंचा था। सेना क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण यहां सुविधाओं को दुरुस्त रखने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहती है। कैंटोनमेंट बोर्ड को पिछले वर्ष ओडीएफ प्लस का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया था। अब इसमें सुधार होने की उम्मीद है यानि अब सीबीए को प्लस प्लस का प्रमाण पत्र मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की रैंकिंग पर असर
वर्ष 2022 में नगर परिषद सदर अंबाला छावनी की हरियाणा में रैंकिंग छह थी और राष्ट्रीय स्तर पर नप का रैंक 102 थी, लेकिन अब बेसहारा पशुओं को न पकड़ना और कुत्तों की नसबंदी के टेंडर न लगने से इस बार नप की रैंकिंग पर असर पड़ सकता है।
वर्जन
कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र की साफ-सफाई की तरफ विशेष ध्यान दिया जाता है। इसमें सभी कर्मचारियों को भी विशेष निर्देश दिए हैं। पिछले वर्ष बोर्ड को स्वच्छता रैंकिंग में 25वीं रैंक और ओडीएफ में प्लस श्रेणी का प्रमाण पत्र मिला था। उम्मीद है कि इस बार भी उत्कृष्ट रैंकिंग और ओडीएफ प्लस प्लस का प्रमाण पत्र हासिल होगा।

विनीत लोटे, मुख्य अधिशासी अधिकारी, सीबीए।
वर्जन
नगर परिषद सदर का स्वच्छता सर्वेक्षण हो गया है। उम्मीद है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इसमें सुधार होगा। सफाई कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे हैं, जिससे कि अंबाला छावनी क्षेत्र स्वच्छता के पायदान पर उत्कृष्ट रैंक हासिल करे।
राजेश कुमार, सचिव, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed