फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Canter driver found dead in room, transporter accuses sales tax officials of negligence

Ambala News: कैंटर चालक कमरे में मिला मृत, ट्रांसपोर्टर ने सेल्स टैक्स अधिकारियों पर लगाए लापरवाही के आरोप

Tue, 23 Dec 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 23 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Canter driver found dead in room, transporter accuses sales tax officials of negligence
पानीपत। दिल्ली की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कूरियर कैंटर का चालक जीटी रोड पर बाबरपुर के नजदीक एक कमरे में मृत मिला है। सेक्टर 13-17 थाना की पुलिस ने कमरे की खिड़की तोड़कर शव को बाहर निकाला है। कमरे में एक अंगीठी भी मिली है। ट्रांसपोर्ट मालिक ने सेल्स टैक्स के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। वहीं अधिकारियों ने गाड़ी को जांच के लिए रोकने की बात मानी है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट संचालक नीरज पांडेय ने सेक्टर-13-17 थाना पुलिस को बताया कि उनकी गाड़ी लुधियाना से दिल्ली कूरियर में चलती हैं। उनके कैंटर पर बच्चेलाल चालक था। वह लुधियाना से कैंटर लेकर दिल्ली जा रहा था। उनके कैंटर को सेल्स टैक्स के अधिकारियों ने शनिवार को जीटी रोड बाबरपुर के नजदीक रुकवा लिया था। चालक उस समय बिल पेश नहीं कर पाया। अधिकारियों ने कैंटर वैध स्थान की बजाय धर्म कांटे पर ही रुकवा लिया। चालक को नीचे उतार दिया गया। वह इसकी सूचना पाकर सोमवार को शाम को पानीपत पहुंचे। उनको चालक बच्चेलाल कमरे में मृत मिले। उन्होंने इसकी सूचना सेक्टर-13-17 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो अंदर से बंद मिला। यहां खिड़की तोड़कर बच्चेलाल को बाहर निकालकर जिला नागरिक अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। नीरज पांडेय ने आरोप लगाया कि सेल्स टैक्स के अधिकारियों ने इसमें लापरवाही बरती है। इसके चलते ठंड के कारण बच्चेलाल की मौत हो गई है। वहीं कमरे में अंगीठी भी मिली है। इसके चलाने से भी मौत का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को बाबरपुर के पास एक कमरे में एक व्यक्ति के मृत मिलने की सूचना मिली थी। शव को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मंगलवार बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलबीर सिंह, प्रभारी, थाना पुलिस सेक्टर-13-17
जीटी रोड बाबरपुर के नजदीक सामान्य जांच के लिए कूरियर कैंटर को रुकवाया था। चालक किसी प्रकार के कागज नहीं दिखा पाया था। उनको मालिक बुलाने की कही थी। चालक को यहां रुकने के लिए बाध्य नहीं किया था।
कुलदीप, इंस्पेक्टर, सेल्स टैक्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed