{"_id":"660c708008011641f70fc1cc","slug":"canteen-ready-outside-central-jail-waiting-to-open-ambala-news-c-36-1-sknl1017-120885-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेंट्रल जेल के बाहर कैंटीन तैयार, खुलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेंट्रल जेल के बाहर कैंटीन तैयार, खुलने का इंतजार
विज्ञापन
सेंट्रल जेल के सामने बनी नई कैंटीन की बिल्डिंग: संवाद
अंबाला। अंबाला सेंट्रल जेल के ठीक सामने कैदियों और बंदियों के परिवारों के अलावा जेल प्रशासन आदि के लिए खुलने वाले कैंटीन डेढ़ माह बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। करीब डेढ़ साल से इस कैंटीन को बनाने का काम शुरू हो गया था और डेढ़ साल पहले भवन तैयार होने के बाद जेल प्रशासन को सौंप दी गई थी।
ऐसे में रोजाना सैकड़ों कैदियों और बंदियों से मिलने आने वालों को परेशानी हो रही है। सेंट्रल जेल के आसपास करीब 500 मीटर तक कोई दुकान भी नहीं है। इसलिए उन्हें घंटों इंतजार के बाद भी कैंटीन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बता दें, कि इसी जगह पर कई साल पहले भी कैंटीन थी, लेकिन वह जगह कम होने के कारण उसे कुछ समय बाद ही बंद कर दिया गया था। उसके बाद से यह जगह खाली पड़ी हुई है। अब कैंटीन के लिए बिल्डिंग बन गई है लेकिन शुरू नहीं हुई।
-- -
कैंटीन में जेल बेकरी के रखे जाने हैं बिस्कुट
इस कैंटीन में सेंट्रल जेल की बेकरी के ही बिस्कुट उपलब्ध होने हैं। बता दें, कि जेल में कैदियों ने अपने हाथों से अलग-अलग तरह के बिस्कुट तैयार किए हैं। इसके अलावा कैंटीन में चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक, समोसा, दूध आदि सामान उपलब्ध होना है। जेल प्रशासन की तरफ से एक मैनेजमेंट कमेटी गठित कर इसका रखरखाव किया जाएगा। साथ ही अच्छे आचरण वाले कैदियों की ही ड्यूटी लगाई जाएगी और पुलिस का पहरा भी रहेगा।
विज्ञापन
वर्जन
करीब डेढ़ माह पहले ही उन्हें यह कैंटीन की बिल्डिंग हेंडओवर हुई है। आचार संहिता लग गई है लेकिन बिना किसी उद्घाटन के इसे शुरू किया जा सकता है। जल्द ही इस पर संज्ञान लिया जाएगा।
सतविंद्र गोदारा, सेंट्रल जेल अधीक्षक अंबाला