{"_id":"6883dd20f8ef90e6a10654aa","slug":"candidates-from-jhunjhunu-and-alwar-reached-the-night-shelter-for-cet-ambala-news-c-36-1-sknl1003-146749-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सीईटी के लिए झुंझुनू, अलवर से रैन बसेरे में पहुंचे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सीईटी के लिए झुंझुनू, अलवर से रैन बसेरे में पहुंचे अभ्यर्थी
विज्ञापन
अंबाला। शनिवार और रविवार को होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट को लेकर राजस्थान व हरियाणा के विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी आने शुरू हो गए। इस दौरान अलवर, झुंझुनू व अन्य जिलाें से आए अभ्यर्थियों ने रेन बसेरों की शरण ली, इसके साथ ही छावनी बस अड्डे पर अधिकारियों की ओर से शुरू की गई हेल्प डेस्क पर जानकारी जुटाने के लिए अभ्यर्थियों का आना जाना लगा रहा। अंबाला कैंट के बस अड्डे के बाहर बने रैन बसेरे में 42 बेड पुरुष तो 24 बेड महिलाओं के लिए रखे गए हैं।
हेल्प डेस्क पर अभ्यर्थी बसों के बारे में पूछताछ करते रहे
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर बनाए गए हेल्प डेस्क पर शुक्रवार को अभ्यर्थी और उनके अभिभावक बसों के बारे में जानकारी जुटाते रहे, वहीं अन्य जिलों व राज्यों से आने वाले अभ्यर्थी भी अपने सेंटर के बारे में जानकारी हासिल करते नजर आए। रोडवेज अधिकारियों की ओर से रात के समय बस अड्डे पर अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए दो कमरों में करीब 100 गद्दों और उनके लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है।
शाम को छावनी बस अड्डे पर लगी रही यात्रियों व अभ्यर्थियों की भीड़
शुक्रवार की शाम को अंबाला छावनी बस अड्डे पर यात्रियों और अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। इस दौरान अन्य जिलों की ओर जाने वाली बसों में यात्री और अभ्यर्थी की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
रेन बसेरे में ठहरे राजस्थान के अभ्यर्थी
राजस्थान के झुंझुनू निवासी मनीष ने बताया कि उसका शनिवार को दोपहर के समय सीईटी का पेपर है जो किस्मत नगर स्थित डीसी माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में है। इसी तरह से राजस्थान के झुंझुनू पिलारी निवासी मोनिका ने बताया कि वह अपनी मां मायादेवी के साथ सीईटी की परीक्षा देने आई है उसका राजकीय पीजी कॉलेज सेंटर बना है। इसी तरह से झुंझुनू के नानू राम सैनी ने बताया कि वह 400 किलोमीटर का सफर तय कर अंबाला कैंट आया है। उसका सीईटी का सेंटर बकरा मार्केट स्कूल बना है। राजस्थान के अलवर निवासी तेजपाल ने बताया कि वह सुबह आठ बजे घर से निकला था और अब रेन बसेरे में ठहरा हुआ है। उसका सुबह का राजकीय पीजी काॅलेज में पेपर है।
सीईटी के लिए लेकर अंबाला छावनी बस अड्डे के प्रथम तल पर कमरों में अभ्यर्थियों के लिए रात में ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई है इसके लिए कमरों में करीब 100 गद्दे बिछाए गए हैं। -बिजेंद्र, संस्थान प्रबधंक, बस स्टैंड, अंबाला छावनी।