फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Canal water supply will be fixed in a week, irrigation department has done half the repair work

Ambala News: सप्ताह में दुरुस्त होगी नहरी पानी की आपूर्ति, सिंचाई विभाग आधा मरम्मत का कार्य कर चुका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Canal water supply will be fixed in a week, irrigation department has done half the repair work
अंबाला सिटी। शहर में पीने के पानी की किल्लत जल्द दूर होगी। सिंचाई विभाग ने नरवाना ब्रांच और एसवाईएल के बांध का रिपेयर कार्य आधा कर लिया है। अब सप्ताह भर बाद पीने के लिए नहरी पानी की सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है। दूसरी तरफ पंजाब में भी नरवाना ब्रांच की रिपेयर का कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

अंबाला में नग्गल क्षेत्र में नहर को ज्यादा नुकसान पहुंचा था। यहां पानी के तेज बहाव से बड़े पैच नहर में बन गए थे। सिंचाई विभाग ने इन बड़े पैच को आधा कवर कर दिया है। इन पैच में महमूदपुर के पास बड़ा पैच था।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग को जिले में पड़ने वाली नहर, नदी और बड़े नालों के बांध टूटने से करीब 25 करोड़ का नुकसान हुआ है। अभी नदी, नहर के बांध को जोड़ने का कार्य चल रहा है और बड़े नालों को भी ठीक करवाया जा रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान नरवाना ब्रांच नहर पर हुआ है। नहर में डबल पानी आने से इतना नुकसान हुआ। घग्घर के पानी की मार नहर को झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी शहर को मिल रहा 60 प्रतिशत पानी
नरवाना ब्रांच से शहर और कैंट में जनस्वास्थ्य विभाग, एमईएस व हुडा को पानी मिलता है। शहर में रोजाना करीब 54 मिलियन लीटर की खपत है। अभी नहर से कांवला माइनर के जरिये करीब 60 प्रतिशत पानी आ रहा है। पानी कम आने से शहर में सुबह एक टाइम ही सप्लाई मिल रही है। अभी शहर में पानी की किल्लत चल रही है। नहर से पानी मिलने पर जनस्वास्थ्य विभाग कांवला माइनर पर एक पंप चला रहा है। इस पंप से पानी को लिफ्ट कर शहर तक लाया जाता है।

कोट्स
नरवाना ब्रांच पर रिपेयर कार्य लगातार चल रहा है। रिपेयर का आधा कार्य कर लिया गया है। करीब एक सप्ताह तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। बाढ़ से नहर, नदी व बड़े नालों के बांध टूटने पर अभी तक करीब 25 करोड़ का नुकसान सिंचाई विभाग को हुआ है।
-रणबीर त्यागी, कार्यकारी अभियंता, एसवाईएल, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed