फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Campaign material was not removed from outside polling stations.

Ambala News: मतदान केंद्रों के बाहर से नहीं हटाई प्रचार सामग्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Campaign material was not removed from outside polling stations.
अंबाला। नगर निगम चुनाव के दौरान जिला मत्स्य अ​धिकारी कार्यालय के मतदान केंद्र के बाहर लगे प्रचा
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नगर निगम अंबाला चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों के बाहर राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री भी बड़े स्तर पर देखने को मिली। चुनाव आयोग के निर्देशों के बावजूद कई बूथों के बाहर पोस्टर, बैनर और फ्लेक्स लगे रहे, जो दिनभर मतदाताओं का ध्यान आकर्षित करते नजर आए।
सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही कई मतदान केंद्रों के बाहर दलों के समर्थकों की गतिविधियां भी दिखाई दीं। बूथों के सामने ही बड़े-बड़े पोस्टर चुनावी माहौल को दर्शाते रहे। मतदाता जब अपने मतदान के लिए केंद्रों पर पहुंचे तो उन्हें प्रवेश मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में यह प्रचार सामग्री स्पष्ट रूप से दिखाई दी। नगर के अधिकांश मतदान केंद्रों पर सत्तारूढ़ दल भाजपा के पोस्टर अधिक संख्या में नजर आए।
विज्ञापन

इसके साथ ही अन्य राजनीतिक दलों के भी कुछ प्रचार पोस्टर विभिन्न स्थानों पर लगे हुए थे। कुछ जगहों पर छोटे आकार के पोस्टर दीवारों और खंभों पर लगाए गए थे, जबकि कई स्थानों पर बड़े फ्लेक्स और बैनर प्रमुख स्थानों पर दिखाई दिए। नियमानुसार, मतदान केंद्र के निर्धारित दायरे में किसी भी प्रकार का चुनाव प्रचार प्रतिबंधित होता है लेकिन जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का पालन होता नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला। नगर निगम चुनाव के दौरान जिला मत्स्य अधिकारी कार्यालय के मतदान केंद्र के बाहर लगे प्रचा

अंबाला। नगर निगम चुनाव के दौरान जिला मत्स्य अधिकारी कार्यालय के मतदान केंद्र के बाहर लगे प्रचा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed