फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cameras will be installed in railway yards to prevent theft in trains.

Ambala News: ट्रेनों में चोरी रोकने के लिए रेलवे यार्ड में लगेंगे कैमरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Cameras will be installed in railway yards to prevent theft in trains.
अंबाला। यात्रियों का सामान चोरी करके या छीनकर चलती ट्रेन से कूदने वाले चोर अब सीसीटीवी की जद में होंगे। अंबाला मंडल ने रेलवे यार्ड में कैमरे लगाने की योजना तैयार की है। इसके लिए रेल टेल की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

अंबाला रेल मंडल प्रबंधक ने ट्रेनों में लगातार हो रही चोरियों और छीना-झपटी की घटनाओं को देखते हुए यह फैसला किया है, जिससे कि यात्रियों को राहत मिल सके और रेलवे की छवि सुधर सके। इसके लिए अंबाला के चार रेलवे यार्ड चिह्नित किए हैं। इसमें काली पलटन पुल के पास अंबाला-लुधियाना सेक्शन, कांच घर के पास अंबाला-चंडीगढ़, पक्की सराय के पास अंबाला-सहारनपुर और रेलवे कॉलोनी के पास अंबाला-दिल्ली रेल सेक्शन शामिल है।
विज्ञापन

कैमरों की निगरानी के लिए एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया जाएगा और यहां 24 घंटे के हिसाब से कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी जोकि इन रेल सेक्शनों से निकलने वाली ट्रेनों पर नजर रखेंगे। वहीं, रात के समय इन सभी यार्ड में सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं, जिससे कि अगर कोई घटना होती है तो तुरंत मौके पर तैनात टीम हरकत में आए और चोर को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म 1-ए की निगरानी
पिछले दिनों प्लेटफार्म 1-ए पर हुई यात्री की हत्या को देखते हुए यहां भी सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि वो अंधेरा होते ही प्लेटफार्म 1-ए पर गश्त करें। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उससे पूछताछ करें।
रात 12 से 6 के बीच होती हैं चोरियां
मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष ट्रेन में हुई चोरियाें के जो आंकड़े पिछले छह माह के प्रस्तुत किए गए हैं, उसमें अधिकातर चोरी और छीनाझपटी का समय रात 12 से लेकर सुबह छह बजे के बीच है। इसमें कुछ ट्रेनों में तो लगातार चोरियां हो रही हैं। -
यात्रियों को किया जा रहा जागरूक
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों विशेषकर एसी कोच के यात्रियों को आरपीएफ की तरफ से लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वो अपने कीमती सामान को अपनी नजरों के सामने रखें। इस दौरान कोच में तैनात रहने वाले कर्मियों को भी विशेष सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए गए हैं कि रात के समय अगर कोई अंजान व्यक्ति कोच में आवागमन करता है तो ट्रेन में तैनात सुरक्षा दस्ते को इसकी जानकारी दें। वहीं यात्रियों को भी आग्रह किया जा रहा है कि रात को सोने से पहले वो अपने मोबाइल को चार्जिंग प्वाइंट में न लगाएं।

वर्जन
ट्रेनों में लगातार हो रही चोरियां को देखते हुए फैसला किया गया है कि रेलवे यार्ड की सुरक्षा को चाक-चौबंद किया जाएगा। यहां सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed