{"_id":"684c83a6b8212fbd500c8e54","slug":"cameras-will-be-installed-at-87-places-to-prevent-crime-ambala-news-c-36-1-sknl1017-144406-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अपराध रोकने के लिए 87 जगह लगेंगे कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अपराध रोकने के लिए 87 जगह लगेंगे कैमरे
विज्ञापन
अंबाला। नारायणगढ़ की तर्ज पर जल्द ही अंबाला सिटी में भी अपराध को रोकने के लिए पुलिस अत्याधुनिक सीसीटीवी को हथियार बनाएगी। पिछले डेढ़ साल से ठंडे बस्ते में अटकी सिटी की 87 प्वाइंट पर सीसीटीवी लगाने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
रोड सेफ्टी के बजट से इन सीसीटीवी को लगाया जाएगा। हाल ही में लगातार बढ़ रहे गोलीकांड के मामलों को देखते हुए पुलिस की तरफ से नारायणगढ़ में भी 21 सीसीटीवी लगाए गए हैं। इन सीसीटीवी से पुलिस की नारायणगढ़ से जुड़ी सभी सीमाओं पर नजर है।
निजी कैमरों का है सहारा
अक्सर देखा जाता है कि क्राइम करने के बाद आरोपी फरार हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस के पास निजी सीसीटीवी फुटेज के अलावा कोई चारा नहीं होता है। पुलिस के पास अपने सीसीटीवी की संख्या बेहद कम है। इसलिए अंबाला पुलिस अधीक्षक की तरफ से एक बार फिर सीसीटीवी को लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब मुख्यालय से अनुमति का इंतजार है।
विज्ञापन
बिना सीसीटीवी वाले इलाके चिह्नित
जिला पुलिस की तरफ से सिटी में ऐसे इलाकों यानी प्वाइंट को चिह्नित किया है। यहां पर कोई सीसीटीवी नहीं है। इन्हें स्थानों का नाम दिया गया है। इसके अलावा मुख्य चौक-चौराहों, बाजारों, एटीएम व बैंक के आसपास इन्हें लगाया जाएगा। पुलिस की तरफ से एक बार फिर चिन्हित किए गए प्वाइंट की समीक्षा की गई है। इसी तरह अंबाला कैंट में करीब 150 प्वाइंट चिन्हित किए गए है। उसका भी प्रस्ताव पास होने के लिए मुख्यालय भेजा है। पुलिस थाना प्रभारियों से भी पुलिस अधीक्षक अंबाला ने अपने-अपने इलाके के संवेदनशील इलाकों का ब्यौरा तैयार करने को कहा है, जहां पर सीसीटीवी लगाकर अपराध को रोका जा सके। इसकी प्रक्रिया भी सभी थानों में शुरू हो गई है। जल्द ही इसका भी एक प्रस्ताव तैयार करवाकर मुख्यालय में भेजा जाएगा ताकि जल्द से जल्द अनुमति मिल सके।
वर्जन
अंबाला सिटी में 87 प्वाइंट पर जल्द ही सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों से भी उनके इलाके का ब्यौरा मांगा गया है, जहां पर सीसीटीवी लगाकर अपराध को रोका जा सके।
अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक अंबाला