फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   camera fit in under water in swiming pool

ओलंपिक की तर्ज पर ऑल वैदर स्वीमिंग पूल में लगेंगे अंडर वाटर कैमरे, कवायद शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
camera fit in under water in swiming pool
30 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन वार हीरोज स्टेडियम में बने रहे स्वीमिंग पूल में खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। इसके तहत स्वीमिंग पूल में अंडर वाटर कैमरे भी लगाए जाएंगे। माना जा रहा है कि प्रदेश का यह पहला ऐसा स्टेडियम होगा, जहां इस तरह की आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

स्वीमिंग कोच राम सिंह और डीएसओ एन सत्यन के द्वारा खिलाड़ियों की अंडर वाटर गतिविधियों पर नजर रखने व स्टेडियम में होने वाले हादसों को रोकने के लिए पूरे स्वीमिंग पूल के भीतर जगह-जगह कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे मुख्यालय भेजा गया है। इससे पहले स्वीमिंग कोच की ओर से गृहमंत्री अनिल विज के समक्ष अंडर वाटर कैमरे का प्रस्ताव रखा था। साथ ही उन्हें पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी दी थी। स्वीमिंग कोच के अनुसार अंडर वाटर कैमरों के लिए अलग से एक पैनल रूम बनाया जाएगा और पूल एरिया में ही बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगवाई जाएगी, जिसमें बाकायदा प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी द्वारा किए गए प्रदर्शन को बारीकी से देखा जा सकेगा। माना जा रहा है कि अंडर वाटर कैमरे लगने के बाद अंबाला का स्वीमिंग पूल खेलो इंडिया में मुख्य आकर्षण का केंद्र हो सकेगा।
विज्ञापन

आधुनिक तकनीक से कंट्रोल किया जाएगा पूल का तापमान
तापमान को कंट्रोल रखने के लिए ऑल वेदर स्वीमिंग पूल और वार्मर पूल में हीट पंप लगाए जाएंगे, जो कि सर्दी में पानी का तापमान सही बनाए रखेंगे। इसे भरने के लिए ट्यूबवेल से पानी सीधा बैलेंसिंग टैंक में जाएगा जहां से पानी फिल्टर प्लांट में ट्रांसफर होगा। सर्दी में पानी फिल्टर प्लांट से हीट पंप में जाएगा। यहां पानी गर्म कर पूल में ट्रांसफर होगा। बड़े ऑल वेदर पूल के पानी को गर्म करने के लिए 8 हीट पंप लगाए जाएंगे जबकि वार्मर पूल के लिए केवल एक हीट पंप लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
आल वेदर स्वीमिंग पूल में अंडर वाटर कैमरे लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। मुख्यालय से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
--एन सत्यन, डीएसओ, खेल विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed