फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Called on WhatsApp pretending to be an acquaintance, cheated two lakhs

Ambala News: परिचित बनकर व्हाट्सएप पर किया फोन, दो लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Called on WhatsApp pretending to be an acquaintance, cheated two lakhs
अंबाला। परिचित बनकर एक व्यक्ति ने दो लाख रुपये ठग लिया। छावनी के श्याम नगर निवासी गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है। गुरप्रीत ने बताया कि 14 जुलाई को सुबह लगभग 9:14 बजे उसके पिता पर एक अंतरर्राष्ट्रीय नंबर से फोन आया और उसने खुद को पिता के एक परिचित जगजीत सिंह में पहचान बताई, इसके बाद उन्होंने अनुरोध किया कि वो उनके पिता के खाते में 12 लाख रुपये की राशि भेज रहे हैं। इसके तुरंत बाद एक अन्य नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक, मुंबई का प्रतिनिधि बताया। उसने दावा किया कि विदेश से 12 लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए गए हैं जोकि दो दिनों के भीतर उसके पिता के खाते में जमा हो जाएंगे। दावे को सही साबित करने के लिए ठग ने एचएसबीसी बैंक की कथित तौर पर एक जाली एनईएफटी ट्रांसफर रसीद भी साझा की, इसके बाद वो उनकी बातों में आ गए और उनके बताए खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed