{"_id":"679b37f1d7787bf1d2037ac6","slug":"cabinet-minister-anil-vij-statement-i-will-not-attend-grievances-committee-meeting-also-held-public-camp-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के मंत्री विज बोले: सरकार के खिलाफ डल्लेवाल की तर्ज पर करूंगा अनशन, अधिकारी कर रहे आवाज को अनसुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के मंत्री विज बोले: सरकार के खिलाफ डल्लेवाल की तर्ज पर करूंगा अनशन, अधिकारी कर रहे आवाज को अनसुनी
Thu, 30 Jan 2025 04:16 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 30 Jan 2025 04:16 PM IST
सार
अफसरशाही से खफा हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर बड़ा ब्यान देकर सरकारी कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। अंबाला छावनी के सदर बाजार स्थित टी-प्वाइंट पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अब वे शिकायत समिति की बैठक में नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह अब ग्रीवेंसिस कमेटी की बैठक में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उनके आदेशों की अनुपालना नहीं की जाती। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह अंबाला के लोगों के लिए डल्लेवाल की तर्ज पर आमरण अनशन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
अनिल विज ने कहा कि वह अंबाला कैंट की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जनता कैंप लगाते थे, लेकिन अब उन्होंने इन्हें भी बंद करने का फैसला किया है। उनका कहना है कि जब आदेशों का पालन ही नहीं हो रहा है, तो इन बैठकों या कैंपों का कोई औचित्य नहीं रह जाता।
विज्ञापन
प्रशासन पर उठाए सवाल
कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि अधिकारियों की उदासीनता के कारण जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर जनता की आवाज अनसुनी की गई, तो वह आमरण अनशन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन