फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   C inspected the preparations at the rally site.

Ambala News: रैली स्थल की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
C inspected the preparations at the rally site.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अंबाला छावनी में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर छावनी के गांधी मैदान
छावनी के गांधी मैदान में होगी विशाल जनसभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी में पांच नवंबर को शहीदी स्मारक के उद्घाटन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को उपायुक्त सचिन गुप्ता ने गांधी मैदान का दौरा कर वहां की जाने वाली व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम अंबाला छावनी कनिका गोयल भी मौजूद रहीं।
दौरे के दौरान डीसी सचिन गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के प्रतिनिधियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 5 नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छावनी के शहीदी स्मारक का उद्घाटन करेंगे और इसके साथ ही गांधी ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह पूरा कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता इंतजाम
डीसी ने बताया कि इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं और अधिकारियों को उचित निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां समय पर पूरी की जा रही हैं। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटियां भी तय कर दी गई हैं। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद गगनदीप, आरटीए सुशील कुमार, कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, डीआरओ प्रदीप चहल, टीएम रविन्द्र कुमार, कार्यकारी अभियंता सुमित मलिक सहित विभिन्न विभागों व एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed