फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Businessmen can reduce electricity burden through solar energy

Ambala News: कारोबारी सौर ऊर्जा से कम कर सकते हैं बिजली का बोझ

Tue, 10 Feb 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 10 Feb 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Businessmen can reduce electricity burden through solar energy
अंबाला। बढ़ते बिजली बिल और भारी उत्पादन लागत से जूझ रहे सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार के एमएसएमई विभाग ने कारोबारियों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र (सोलर प्लांट) लगाने की राह आसान कर दी है। योजना के तहत संयंत्र लगाने पर भारी सब्सिडी दी जा रही है, जिससे न केवल पर्यावरण बचेगा बल्कि कारोबारियों का मुनाफा भी बढ़ेगा।
योजना धरातल पर तो है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि जागरूकता की कमी के कारण कारोबारी इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। कई उद्यमियों को यह जानकारी ही नहीं है कि आवेदन कहां करना है और किन दस्तावेजों की आवश्यकता है। विभाग अब जिला उद्योग केंद्रों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने की योजना बना रहा है ताकि आवेदन प्रक्रिया सरल बन सके।
विज्ञापन

राज्य सरकार ऊर्जा संरक्षण के लिए आवश्यक पूंजीगत उपकरणों की लागत पर 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करती है, जिसमें सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन भी शामिल हैं।
जो हर 5 साल में एक बार अधिकतम 20 लाख तक सीमित है। इसी प्रकार वस्त्र उद्योग में हरियाणा आत्मनिर्भर वस्त्र नीति 2022-25 के तहत, नए और मौजूदा वस्त्र सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए सौर छतों की स्थापना के लिए विशिष्ट वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना में पात्रता की शर्त यह है कि कारोबार एमएसएमई में पंजीकृत होना चाहिए, वाणिज्यिक उत्पादन में होना चाहिए और प्रतिबंधित सूची में नहीं होना चाहिए। इस योजना की जानकारी एमएसएमई विभाग से ली जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed