फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bus stopped on the highway due to gear getting stuck, people troubled for hours

Ambala News: बस गियर फंसने से हाईवे पर बस बंद, घंटों परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Bus stopped on the highway due to gear getting stuck, people troubled for hours
अंबाला जगाधरी हाइवे के बीच में खराब हुई हरियाणा रोडवेज की चंडीगढ़ डिपो की बस।
अंबाला। सहारनपुर से यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ डिपो की बस का गियर फंसने से बस हाईवे के बीच बंद हो गई। गनीमत रही की बस के पीछे कोई वाहन नहीं था नहीं तो कोई भी हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

इसके बाद यात्री हाईवे के किनारे खड़े और दूसरी बस के आने का इंतजार करते रहे। करीब घंटा भर इंतजार करने के बाद सहारनपुर की ओर से आ रही बसों में सवार होकर यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ डिपो बस के परिचालक सुनील ने बताया कि वह सहारनपुर-चंडीगढ़ की बस पर परिचालक है।
विज्ञापन

रविवार को वह चंडीगढ़ से चालक के साथ यात्रियों को लेकर सहारनपुर गए थे। इसके बाद दोपहर वह सहारनपुर बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए चले थे। रास्ते में बस का गियर अटक रहा था और गियर से आवाज निकल रही थी। इसके कारण बस चालक को बस चलाने में दिक्कत आ रही थी। इसके बाद जैसे तैसे चालक को अंबाला छावनी तक ले आया। जैसे ही बस नागरिक अस्पताल के सामने पहुंची तो अचानक ही बंद हो गई। इसके बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed