{"_id":"5ebd9f0e8ebc3e902f36d192","slug":"bus-service-ambla-to-karnal-and-panchkula-ambala-news-knl30977236","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला से करनाल, कैथल और पंचकूला के लिए आज से दौड़ेंगी रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला से करनाल, कैथल और पंचकूला के लिए आज से दौड़ेंगी रोडवेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
55 दिनों बाद आखिरकार एक बार फिर हरियाणा रोडवेज की लारी आम जनता के लिए सड़कों पर उतरेंगी। बस में सफर करने के लिए यात्रियों को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट एचएआरटीआरएएनएस डाट जीओवी डाट इन पर आनलाइन बुकिंग करवानी होगी। हालांकि फिलहाल यह बसें अंबाला से करनाल और अंबाला से पंचकूला और अंबाला से कैथल तीन जिलों के लिए ही चलेंगी। बड़ी बात यह है कि बीच में किसी भी बस अड्डे पर इन बसों का ठहराव नहीं होगा।
मतलब एकदम साफ अंबाला से करनाल के लिए जो बस चलेगी वह न तो शाहाबाद में रुकेगी न कुरुक्षेत्र, नीलोखेड़ी या तरावड़ी में वह सीधे करनाल बस अड्डे पर ही रुकेगी। इसी तरह पंचकूला जाने वाली बस भी सीधे अंबाला से चलकर पंचकूला और अंबाला से कैथल ही ठहराव करेंगी। बीच की अवधि में किसी को न तो चढ़ने की अनुमति होगी न ही उतरने की। बता दें कि प्रदेश में कोरोना के कहर के चलते 22 मार्च से बसें बंद कर दी गई थी।
-------------------------
कहां से कब-कब चलेंगी बसें
आज से छह बसें चलेंगी। इनमें दो बसें कैथल, दो बसें करनाल और दो बसें पंचकूला के लिए रवाना होंगी। तीनों जिलों के लिए पहली बस अंबाला कैंट से करनाल सुबह 8 बजे और दूसरी बस सुबह 11 बजे चलेगी। जबकि वापसी में तीनों जिलों से पहली बस 12 बजे चलेगी। तीनों जिलों के लिए दूसरी बस सुबह 11 बजे चलेगी और वहां से वापसी के लिए 3 बजे चलेंगी।
विज्ञापन
-----------------
एक बस में सफर कर सकेंगे 30 यात्री
सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए एक बस में केवल 30 यात्रियों को ही बिठाया जाएगा। बता दें कि एक बस 52 सीटर होती है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के तहत 30 यात्रियों को बस में बिठाया जाएगा।
--------------------
कितना देना होगा आपको किराया
ध्यान रहे कि टिकट आनलाइन ही कटवानी होगी। करनाल और कैथल के लिए 80 रुपये प्रति टिकट तय किए गए हैं जबकि पंचकूला के लिए 60 रुपये प्रति टिकट तय किए गए हैं।
----------------
कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचाना पड़ेगा
बस अड्डे पर पहुंचने के बाद बस में प्रवेश उसी यात्री को मिलेगा जिसके पास ई-बुकिंग की स्लिप होगी। इसके बाद प्रत्येक ई-बुकिंग करवाने वाले यात्री को थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना होगा। इस तरह बस में सवार होने वाले सभी 30 यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी तभी वह बस में प्रवेश कर पाएंगे।
-----------------
हर जिले के फ्लाईओवर और बाईपास से होकर निकलेंगी
जिस जिले में बसों को रुकने की अनुमति नहीं होगी उस जिले के फ्लाईओवर और बाईपास से ही बसें निकलेंगी। मतलब उस शहर के भीतर बस को प्रवेश करने की अनुमति ट्रांसपोर्टर विभाग ने जारी नहीं की है।
-----------------------
मास्क और सैनिटाइजर की सुविधा विभाग ने हमें मुहैया करवाई है। हमारा रोडवेज प्रबंधक से अनुरोध है कि चालक व परिचालक को पीपीई किट भी उपलब्ध करवाई जाएं ताकि रोडवेज चालक और परिचालक दोनों ही स्वस्थ रहे सकें और अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठता से निभा सकें।
जयबीर सिंह घणघस, डिपो प्रधान रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा।