{"_id":"671c1ca301d01a0fe2095064","slug":"bus-passengers-troubled-by-traffic-jam-in-punjab-ambala-news-c-36-1-ame1006-131690-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पंजाब में जाम से परेशान बस यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पंजाब में जाम से परेशान बस यात्री
विज्ञापन
जाम के कारण बलदेव नगर में लगी वाहनों की कतारें। संवाद
अंबाला सिटी। पंजाब में धान की धीमी खरीद के विरोध में 11 से दोपहर तीन बजे तक जगह-जगह लगने वाले जाम का असर अंबाला में भी देखने को मिला। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए रूट डायवर्ट कर दिए थे।
एक ओर जहां शाहबाद से साहा चौक और साहा से होकर पंचकूला की तरफ तो अंबाला सिटी बलदेव नगर के पास से पंजोखरा साहिब से होकर पंचकूला की तरफ से रूट डायवर्ट कर दिया था। बैरिकेड्स लगाकर वाहन चालकों को पुलिस अधिकारी डायवर्ट मार्ग के बारे में जानकारी दे रहे थे। पुलिस ने बलदेव नगर के नारायणगढ़ मोड पर नाका लगाकर लोगों को नारायणगढ़ की तरफ से जड़ोत के रास्ते लालड़ू भेजा।
इसके कारण लोगों को गांव के बीचों बीच से होकर चक्कर काटने पड़े और किसी तरह लोगों से पूछ-पूछकर अपनी मंजिल तक पहुंचे। जाम के कारण बलदेव नगर से लेकर जग्गी सिटी सेंटर तक वाहनों की लंबी- लंबी कतारें लग गई। इधर रूट डायवर्ट होने के कारण नारायणगढ़ रोड पर कई घंटों तक दुकानदारों को परेशानी हुई। दोपहर तक इन दुकानों का कारोबार पूरी तरह से प्रभावित रहा।
विज्ञापन
मिठाई विक्रेताओं को धूल- मिट्टी से बचाने के लिए दुकान के अंदर ले जानी पड़ी। दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य मार्गों को रोकने का ऐलान किया था। किसान संगठन का कहना था कि बार-बार मांग उठाए जाने के बाद भी धान खरीद कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। इस कारण जाम लगाया।
दुकानदार बोले- दिनभर कारोबार रहा ठप
यातायात प्रभावित होने के कारण स्थानीय दुकानदारों ने जमकर दुखड़ा रोया। उनका कहना था कि यातायात प्रभावित होने के कारण दिनभर का कारोबार प्रभावित रहा। मिठाई विक्रेता गुरदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी मिठाइयां त्योहार के चलते बाहर की तरफ रखी थी लेकिन जाम के कारण धूल- मिट्टी से बचाने के लिए उन्हें अपनी मिठाइयां दुकान के अंदर रखनी पड़ी। फल विक्रेता रवि कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे ही काम शुरू होता था लेकिन जाम के कारण काम काफी समय तक प्रभावित रहा। उसे नहीं पता था कि यहां से रूट डायवर्ट किया जाएगा।
वीरवार को किसानों ने रोके थे ट्रक
अंबाला सिटी की अनाज मंडी में वीरवार को भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने एजेंसियों पर बिना ताैलाई के धान राइस मिलर्स को पहुंचाने के आरोप लगाए थे। इसके बाद एसडीएम और एजेंसी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर किसान नेताओं के कहने पर ट्रकों का वजन करवाया था। इसके बाद मामला शांत हुआ था। शनिवार को भी किसानों ने खाली ट्रकों का वजन करवाना था। लेकिन आज किसान सिटी नई अनाज मंडी में नहीं पहुंचे।