फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bus overturned uncontrollably, many passengers injured

अनियंत्रित होकर पलटी हरियाणा रोडवेज की बस, कईं सवारियां गंभीर रूप से घायल0000

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bus overturned uncontrollably, many passengers injured
वीरवार करीब डेढ़ बजे हरियाणा रोडवेज कैथल डिपो की बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी वजह से करीब 12 बस यात्रियों को चोटें आई हैं। इनमें से घायल 7 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि अन्य पांच अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसा वीरवार को अंबाला हिसार मेन हाईवे पर गांव मंटेड़ी शेखां के नजदीक हुआ था। यहां हरियाणा रोडवेज कैथल डिपो की बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

यह बस हरियाणा राज्य परिवहन की किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही है और वीरवार को कैथल से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। बस परिचालक के अनुसार जब बस गांव मंटेड़ी शेखां के नजदीक से गुजर रही थी। इसी दौरान आगे जा रही एक कार ने अचानक से साइड दबा ली और बचाव करते समय बस सड़क किनारे कच्चे में उतरते ही अनियंत्रित हो गई थी। चालक इससे पहले बस को संभालता, वह नीचे खेतों में जाकर पलट गई। किसी यात्री को जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं घटनास्थल के पास से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों ने बस के भीतर फंसी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि चोटिल हुए यात्रियों को तत्काल चिकित्सा लाभ मिले, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा को भी सूचित किया गया। एंबुलेंस सेवा के माध्यम से ही कुछेक यात्रियों को चौड़ मस्तपुर के सीएचसी सेंटर में दाखिल करवाया गया था और बाद में इनमें से पांच घायलों को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन

हादसे में हुए घायलों को चौड़मस्तपुर में प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल गुरदेव सिंह और सुखदेव सिंह वासी पिहोवा, अनिल कुमार वासी कैथल तथा रोशनी और दलीप वासी हिसार को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं अन्य घायलों को चौडमस्तपुर के स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed