फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   bus and car collided, couple dies

बस और कार की टक्कर में दंपति की मौत

Sun, 15 Dec 2013 12:34 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Sun, 15 Dec 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
bus and car collided, couple dies
अंबाला शहर में एक अस्पताल से अपनी दवा लेकर कार में लौट रहे दंपति की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। जींद डिपो की बस ने दंपति की कार को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


 इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार दंपति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। क्षतिग्रस्त कार में से दंपति के शव बहुत मुश्किल से निकाले गए।
विज्ञापन


उधर, इस हादसे के दौरान बस में बैठे दर्जनों यात्री भी एकदम सहम गए। उधर, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतकों के शव कार से बाहर निकलवाकर शहर सिविल अस्पताल में रखवाए। दंपति का बेटा अंबाला शहर के सेक्टर आठ में रहता है, जबकि दंपति मूल रूप से पटियाला के अब्दुलपुर गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि अब्दुलपुर गांव के रहने वाले जरनैल सिंह (62) व उनकी पत्नी गुरनाम कौर (60) शुक्रवार को अंबाला शहर में अपने बेटे के घर सेक्टर आठ में पहुंचे थे।

 यहां अंबाला में उन्हें अपने बेटे व उसके परिवार से मिलना था और एक अस्पताल से अपनी दवाएं भी लेनी थी। शनिवार सुबह दवा लेने के बाद जब बुजुर्ग दंपति कार में ही हिसार रोड से पटियाला अपने गांव की ओर जा रहे थे, तभी हिसार हाईवे पर नसीरपुर स्थित एक पैलेस के पास अनियंत्रित व तेज रफ्तार जींद डिपो की बस ने दंपति की कार को जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे उसकी कार बहुत ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

बेटे से मिलने की हसरत भी साथ चली गई
मृतक दंपति के रिश्तेदार चरणजीत सिंह मोहड़ी के अनुसार दंपति के अंबाला आने के दो मकसद थे। एक तो उन्होंने अपनी दवा एक अस्पताल से चेकअप के बाद लेनी थी और दूसरा यहां अंबाला सिटी के सेक्टर आठ में रह रहे अपने बेटे व उसके परिवार से मिलना था।

बुजुर्ग दंपति शुक्रवार को ही अपने बेटे के घर पहुंच गया था। मगर उन्हें मालूम चला कि उनका बेटा किसी काम से मध्यप्रदेश के भोपाल में गया हुआ है। खैर, दंपति अपनी पुत्रवधु व बेटे के बच्चों से तो मिल लिए, मगर शनिवार को बेटे से मिले बिना ही वापस लौट रहे थे और बेटे से मिले व उसे देखे बिना ही हादसे में मौत का शिकार हो गए।

सवारियों में मची दहशत
इस दर्दनाक हादसे में जैसे ही बस चालक ने कार को टक्कर मारी तो बस में बैठी सवारियां भी जोरदार टक्कर का अहसास कर दहशत में आ गई।

कई सवारियों का माथा अगली सीट पर जाकर लगा, मगर उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आई। सभी सवारियां हड़बड़ाकर तुरंत बस से नीचे उतरी और क्षतिग्रस्त कार में फंसे दंपति को देखकर हैरान हो गई।


उधर, बस चालक  ने भी मौके की स्थिति को भांपते हुए बस वहीं छोड़ी और फरार हो गया। उधर, इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मगर जब तक पुलिस पहुंचती, सभी सवारियां वहां से दूसरी बस में रवाना हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed