फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bullet driver accountant dies after colliding with Bolero while returning from Anajmandi

अनाजमंडी से वापस लौटते समय बोलेरो से टकराने के बाद बुलेट चालक मुनीम की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bullet driver accountant dies after colliding with Bolero while returning from Anajmandi
अंबाला। अंबाला-हिसार हाईवे स्थित गांव नग्गल के पास बुलेट सवार युवक की बेलेरो की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक की पहचान कुरुक्षेत्र के गांव ठोल निवासी संदीप सांगवान के रूप में हुई। जोकि अंबाला सिटी नई अनाजमंडी में मुनीम था और रविवार की रात को अपने दोस्त पुरुषोत्तम के साथ वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही गांव नग्गल ओवरब्रिज पर पहुंचे तो अचानक हादसा हो गया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गांव बेडसा निवासी पुरुषोत्तम ने बताया कि वह भी नई अनाज मंडी अंबाला सिटी में मुनीम है। रविवार रात साढ़े 11 बजे अनाज मंडी से दोनों बुलेट पर घर के लिए रवाना हुए थे। संदीप बुलेट चला रहा था, वह पीछे बैठा था। रात सवा 12 बजे वे नेशनल हाईवे पर गांव नग्गल पहुंचे थे। नग्गल के ओवरब्रिज शुरू होने से पहले वह गांव बेडसा जाने वाली सड़क पर उतर गया। उसका दोस्त संदीप सांगवान ओवरब्रिज पर चढ़कर थोड़ी दूर ही गया था कि अंबाला की तरफ से तेज रफ्तार से आई बोलेरो पिकअप ने सीधी संदीप की बुलेट में टक्कर मार दी। वह दौड़कर मौके पर पहुंचा देखा तो संदीप को काफी चोटें आई थी। राहगीरों की मदद से वह एंबुलेंस में संदीप को सीएचसी चौड़ मस्तपुर लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, नग्गल थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed