फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BSP leader and his associates were heavily fired upon

Ambala News: बसपा के नेता और साथियों पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
BSP leader and his associates were heavily fired upon
अंबाला। नारायणगढ़ के आहलुवालिया पार्क के पास बसपा नेता और उनके साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अचानक गोलियों की आवाज से इलाका थर्रा उठा। हमला बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हरबिलास रज्जूमाजरा और उनके साथियों पर शाम को लगभग 7.20 बजे हुआ।
विज्ञापन

हमलावरों ने गाड़ी में ही बैठे हरबिलास और उनके साथियों को निशाना बनाया। इसमें हरबिलास को करीब तीन तो उसके साथ मौजूद दोस्त चुन्नू डांग को एक गोली लगी। जबकि उनका तीसरा साथी गुग्गल पंडित हाथापाई में घायल हो गया। हमले की सूचना मिलते ही हरबिलास के समर्थक और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंच गए। जबकि पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

जूतों की दुकान में घुसने पर मारी गोलियां
गाड़ी पर फायरिंग होता देखकर हरबिलास ने जान बचाने के लिए नजदीक ही जूतों की दुकान में छिपने की कोशिश की लेकिन यहां भी हमलावरों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और तीन से चार गोलियां मार दीं। इसके बाद हमलावर हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में हरबिलास और उनके साथियों को पहले नारायणगढ़ के अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हरबिलास और चुन्नू पंडित को चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में आए थे हमलावर
घटनास्थल पर लोगों ने बताया कि तीन से चार नकाबपोश हमलावर पहले से ही एक कार में बैठे थे और मौका मिलते ही कार से उतरकर हरबिलास की गाड़ी पर दोनों तरफ से हमला कर दिया, जिससे कि उन्हें भागने का मौका न मिले। गोली चलते ही हरबिलास और उसके साथी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ पड़े। नजदीक ही दुकानों पर बैठे व्यक्ति भी भाग गए थे, जिससे कि गोली की चपेट में वो भी न आ जाएं।

एसपी ने किया माैके का दौरा
घटना की सूचना मिलते ही अंबाला के एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने हालात का मुआयना किया और संबंधित थाना प्रभारी से पूछताछ की। वहीं पुलिस ने घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरु कर दिया है, जिससे कि हमलवारों के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके। दूसरी तरफ पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश से भी जोड़कर देख रही है कि कहीं पूर्व में भी हरबिलास के साथ ऐसा कोई वाक्य न हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed