फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Brother-sister manhandled police in Barara Chowki of Ambala

Ambala: घरेलू विवाद में भाई-बहन ने चौकी में किया हंगामा, SI और एएसआई से मारपीट, वर्दी फाड़ी

Sun, 13 Nov 2022 12:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 13 Nov 2022 12:00 PM IST
सार

पहले आरोपी अमन ने हेडकांस्टेबल के साथ गाली-गलौज की और एएसआई के साथ मारपीट की। इस दौरान एएसआई कुलबीर सिंह बीच बचाव करने पहुंचे तो महिला रजनी ने चौकी में पड़ा डंडा उठाकर बाजू पर मार दिया।

विज्ञापन
Brother-sister manhandled police in Barara Chowki of Ambala
मारपीट का आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

घरेलू विवाद के चलते अंबाला की बराड़ा चौकी में भाई-बहन ने शनिवार देर रात पुलिस मुलाजिमों से मारपीट की। दोनों ने मिलकर चौकी में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने हेड कांस्टेबल नसीब सिंह की शिकायत पर आरोपी भाई-बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


शिकायत में बताया गया कि पहले आरोपी अमन ने हेडकांस्टेबल के साथ गाली-गलौज की और एएसआई के साथ मारपीट की। इस दौरान एएसआई कुलबीर सिंह बीच बचाव करने पहुंचे तो महिला रजनी ने चौकी में पड़ा डंडा उठाकर बाजू पर मार दिया। इतना ही नहीं अमन ने बुलेट की चाबी छाती में मारी और मुंह पर थप्पड़ मारते हुए नीचे गिरा दिया। एसआई देवराज दोबारा बीच बचाव करने पहुंचा तो अमन ने हाथ की उंगली पर दांत से काट दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी अमन महिला का भाई है और फोन कर बुलाने पर चौकी पहुंचा था। 
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल ने बताया कि शनिवार रात बराड़ा पुलिस चौकी में ड्यूटी के दौरान डॉयल 112 की टीम जनकपुरी कॉलोनी निवासी ओमबीर को पुलिस चौकी लेकर पहुंची थी। ओमबीर ने कीटनाशक दवा का सेवन किया हुआ था। उपचार के लिए उसे सीएचसी बराड़ा ले गए। चौकी से बयान दर्ज करने के लिए सीएचसी गए तो ओमबीर नहीं था। पूछने पर बताया कि वह बिना उपचार के लिए चला गया। जब वह वापस पुलिस चौकी पहुंचा तो ओमबीर, उसकी पत्नी रजनी धीमान और लड़का प्रथम पहले से मौजूद थे। इस बीच ओमबीर की पत्नी रजनी धीमान से बहस हो गई थी। रजनी ने अपने भाई अमन को फोन कर चौकी में बुला लिया। पहले तो अमन ने अपने जीजा ओमबीर से ही मारपीट शुरू कर दी। बीचबचाव करने के लिए हेड कांस्टेबल नसीब सिंह गया तो उसकी फर्दी फाड़ दी। देखते ही देखते दोनों भाई-बहन ने चौकी में हंगामा करते हुए मुलाजिमों के साथ मारपीट की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed