फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Brother and sister-in-law used to beat up, teenager reached Ambala in search of work

भाई-भाभी करते थे पिटाई, किशोरी काम की तलाश में पहुंची अंबाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister-in-law used to beat up, teenager reached Ambala in search of work
अंबाला। यूपी के जिला बस्ती में भाई-भाभी की पिटाई से परेशान होकर 17 वर्षीय किशोरी घर से भागकर अंबाला रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। यूटीएस काउंटर के पास किशोरी को रोते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। एसआई निशा ने किशोरी की काउंसलिंग की तो उसने बताया कि वह 8वीं कक्षा तक पढ़ी है। यूपी के जिला बस्ती के एक गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन

माता-पिता का देहांत होने के बाद वह भाई व भाभी के पास रहती है, वे उसके साथ मारपीट करते थे। यहां तक कि घर से भगा दिया था। काम की तलाश में निकल पड़ी और लखनऊ पहुंच गई। वहां से अंबाला पहुंची। सीडब्ल्यूसी ने किशोरी का मेडिकल करवाया। काउंसिलिंग कर उसके भाई को सूचित किया गया। चाइल्डलाइन टीम ने बताया कि मंगलवार को परिजनों के आने पर किशोरी को उन्हें सौंप दिया जाएगा। साथ ही दोबारा पिटाई के लिए सख्ती से बोला जाएगा। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed