{"_id":"684c83a0262e9367710b7230","slug":"broken-roads-will-be-repaired-before-monsoon-ambala-news-c-36-1-amb1001-144354-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मानसून से पहले टूटी सड़कें होंगी दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मानसून से पहले टूटी सड़कें होंगी दुरुस्त
विज्ञापन
अंबाला। मानसून से पहले कैंटोनमेंट बोर्ड की सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा और जहां गड्ढे हैं, उन्हें भरा जाएगा। कैंट बोर्ड इस कार्य पर 49 लाख रुपये खर्च करेगा। बोर्ड ने इस कार्य की निविदा जारी कर दी है।
इन क्षेत्रों में होगा सुधार
योजना के तहत सबसे पहला कार्य नेपियर रोड पर किया जाएगा। इस सड़क का कुछ हिस्सा पिछले काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। इसी प्रकार दूसरा कार्य हेरेन रोड से कलरेहड़ी गांव को जोड़ने वाली सड़क पर किया जाएगा। जबकि तीसरा कार्य आरएचए परेड की टूटी सड़कों का किया जाएगा ताकि स्थानीय निवासियों को सुविधा मिल सके और उनका आवागमन आरामदायक हो सके।
मृत पशुओं को उठाएगा निजी ठेकेदार
दूसरी तरफ कैंट बोर्ड क्षेत्र को साफ व स्वच्छ रखने के लिए भी एक अन्य निविदा जारी की गई है जोकि मृत पशुओं को उठाने को लेकर है। इसमें हिस्सा लेने वाले बोलीदाताओं के लिए 75 हजार रुपये का रेट निर्धारित किया गया है। इस कार्य के लिए कैंट बोर्ड ने कुछ नियम भी जारी किए हैं। इसके तहत ठेकेदार को पूर्व में भी मृत पशुओं को उठाने का अनुभव प्राप्त होना जरूरी है। मृत पशुओं को उठाने के बाद वो उन्हें कहां और किस प्रकार दबाएगा, इसकी भी निविदा में जानकारी देना जरूरी है।
विज्ञापन
वर्जन
मानसून से पहले कुछ सड़कों को दुरुस्त करने की निविदा जारी की गई है। इस पर लगभग 49 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार मृत पशुओं को उठाने की भी निविदा लगाई है ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या न रहे।
सतीश गुप्ता, अभियंता, कैंट बोर्ड,अंबाला।