{"_id":"6568e2e3467da77e9d0d4c85","slug":"bride-and-groom-clash-after-marriage-ambala-news-c-36-1-sknl1017-14555-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शादी के बाद भिड़े दूल्हा और दुल्हन पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शादी के बाद भिड़े दूल्हा और दुल्हन पक्ष
विज्ञापन
अंबाला। साहा थाना क्षेत्र स्थित आरडी फार्म में वीरवार शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन पक्ष में मारपीट हो गई। इस दौरान दुल्हन की मां और दो भाई जख्मी हो गए, जबकि मारपीट में दूल्हा भी जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समक्ष दुल्हन पक्ष ने दहेज के लिए मारपीट का आरोप लगाया गया है, जबकि लड़के पक्ष की ओर से आरोपों को खारिज किया गया है।
मारपीट में घायल कच्चा बाजार निवासी दुल्हन के भाई ने बताया कि उसकी बहन मच्छी मोहल्ला निवासी युवक से प्यार करती थी। लड़के पक्ष के परिजनों के कहने पर वह शादी के लिए राजी हो गए थे। 14 अप्रैल को उसकी बहन की सगाई हुई थी। इसमें लाखों रुपये लगाए थे। आरोप है कि लड़के का भाई ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रहा था तो उस समय भी लाखों रुपये दिए थे। इसके बाद शादी का भी सारा इंतजाम उन्होंने किया था। वीरवार को शादी के बाद फिर लड़का पक्ष की ओर से दहेज में कार और 15 लाख रुपये नकदी की मांग की जाने लगी। इसी को लेकर बहस हो गई और फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि दूल्हे सहित उसके भाई आदि ने हमला कर दिया, जिसमें दुल्हन पक्ष से मां और दोनों भाई जख्मी हो गए। इस दौरान मारपीट में दुल्हा भी घायल हो गया है। उसने लड़की पक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। विवाद और मारपीट की सूचना पाकर साहा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में साहा थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि शादी के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।