फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Breeding of Anopheles mosquitoes decreased in Ambala, only then malaria was controlled.

Ambala News: अंबाला में घटी एनाेफ्लीज मच्छरों की ब्रीडिंग, तभी मलेरिया पर मिली पकड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Breeding of Anopheles mosquitoes decreased in Ambala, only then malaria was controlled.
अंबाला सिटी। अंबाला में मलेरिया के मामले न के बराबर ही देखने को मिल रहे हैं। पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों को देखा जाए तो अभी तक अंबाला में मलेरिया के सिर्फ आठ मामले ही सामने आए हैं। इसका मुख्य कारण मलेरिया फैलाने वाले मच्छर मादा एनोफिलीज की तादाद में कमी होना है। स्वास्थ्य विभाग में तैनात कीट वैज्ञानिक अमिता बुद्धिराजा और चिकित्सक डॉ़ सुनील हरि का कहना है कि मलेरिया का मच्छर अधिकतर आठ से 10 दिनों तक जमा हुए पानी में पैदा होता है। मगर इस मच्छर की ब्रीडिंग पिछले कुछ वर्षों में काफी घटी है। इससे मलेरिया जैसी बीमारियों पर काबू पाने में मदद मिली है। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था में भी पहले से सुधार देखने को मिला इसलिए मलेरिया के मामले घट रहे हैं।
विज्ञापन

कीट वैज्ञानिक का तर्क
अंबाला जोन की कीट वैज्ञानिक अमिता बुद्धिराजा ने बताया मलेरिया का मच्छर अधिकतर ठंडी जगह में पनपता है। जहां पर कई दिनों से पानी रुका हुआ होता है। इसके लिए तापमान भी 30 से 38 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। अधिक या 20 डिग्री से कम तापमान में मच्छर जीवित नहीं रह सकता।
विज्ञापन

विभाग की ओर से मच्छरों की घनत्वता भी जांची जाती है। उसी आधार पर मच्छरों का पता लगाया जाता है कि किस क्षेत्र में कौन सा मच्छर अधिक है। जिसकी रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाती है। उन्होंने बताया कि मलेरिया और डेंगू फैलाने वाले दोनों मच्छर एक बार में 100 से 300 अंडे देते हैं। दोनों मच्छर 50 दिनों तक जीवित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू की बात करें तो डेंगू फैलाने वाला मच्छर बरसाती पानी और साफ पानी में पनपता है। अधिकतर मामलों में सर्वे के दौरान देखने में आता है कि घरों में रखे फ्रिज की ट्रे में लारवा पनपता है। इसे समय रहते अच्छी तरह साफ न करने के कारण डेंगू के मच्छर बढ़ते हैं। इसलिए डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विभाग ने शुरू किया सर्वे
डिप्टी सीएमओ डाॅ संजीव सिंगला ने बताया कि विभाग की ओर से डेंगू और मलेरिया को लेकर सर्वे शुरू कर दिया गया है। अभी तक विभाग की टीमों ने 4600 घरों को जांचा है। जुलाई में विभाग नोटिस भी जारी करेगा। वहीं जनवरी से मार्च तक 21925 सैंपल लिए गए है। उन्होंने कहा कि मलेरिया की तरह डेंगू पर जीत हासिल करने के लिए हमें खुद अपने स्तर पर भी कदम उठाने चाहिए। फ्रिज और पानी की टंकियों का पानी समय समय पर बदलना चाहिए।

वर्ष डेंगू केस मलेरिया केस
2019 259 7
2020 42 0
2021 686 0
2022 584 0
2023 551 1
विभाग की ओर से अपने स्तर पर सर्वे और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। लोगों को भी घरों के आस पास पड़े पानी की टंकी, टायर सहित फ्रिज की ट्रे व अन्य जगहों पर नियमित सफाई करनी चाहिए।
डॉ संजीव सिंगला, डिप्टी सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed