फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Breakdown of bus going from Delhi to Himachal, vehicles stuck for two hours

Ambala News: दिल्ली से हिमाचल जाने वाली बस का ब्रेकडाउन, दो घंटे जाम फंसे रहे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Breakdown of bus going from Delhi to Himachal, vehicles stuck for two hours
अंबाला। दिल्ली से हिमाचल जाने वाली वोल्वो बस का सुबह छह बजे अंबाला रेलवे ब्रिज पर ब्रेकडाउन हो गया। चालक ने गाड़ी को बीच सड़क पर ही रोक दिया। इसके बाद काफी देर तक बस को चलाने की कोशिश की मगर बस शुरू नहीं हो सकी। लिहाजा अंबाला-दिल्ली राजमार्ग पर जाम लग गया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस को डिवाइडर के पास एक तरफ किया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। इस दौरान करीब दो घंटे वाहन जाम में फंसे रहे और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


सवारियों को दूसरी बस में भेजा

बस के खराब होने के कारण यात्रियों को देरी हो रही थी। लोगों को अपने गंतव्य तक समय से पहुंचना था। ऐसे में लोगों ने जब बस परिचालक को समस्या बताई तो उन्हें मौके पर ही दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वहीं दो घंटे तक जाम में फंसे रहे लोगों को भी बस को क्रेन की मदद से एक तरफ करने पर राहत नसीब हुई। हालांकि इसके बाद भी धीमे-धीमे कर ट्रैफिक चल रहा था।
विज्ञापन




मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस

अंबाला-दिल्ली राजमार्ग काफी व्यस्त राजमार्गों में से एक है। यहां हर दिन औसतन 70 हजार वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यह मार्ग दिन हो या रात हर समय चलता रहता है। जैसे ही बस का ब्रैकडाउन हुआ तो मौके पर ट्रैफिक पुलिस पुलिस पहुंची। पहले तो ट्रैफिक पुलिस ने खुद मदद करने का प्रयास किया मगर इसके बाद क्रेन की मदद से बस को बीच सड़क से हटाया गया। इसके बाद ट्रेफिक सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed