{"_id":"679a5f80c8e5e6c712074f9a","slug":"break-in-at-showroom-tyres-worth-lakhs-stolen-ambala-news-c-36-1-amb1001-136772-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शोरूम में सेंध, लाखों के टायर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शोरूम में सेंध, लाखों के टायर चोरी
विज्ञापन
बराड़ा स्थित टायर के शौरूम में चोरी की जानकारी देता मालिक। संवाद
बराड़ा। क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में क्षेत्रवासी डर के माहौल में जी रहे हैं। इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लग रहा है। जबकि पुलिस चोरों तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रही है। बीती रात भी चोरों ने एक शोरूम से लाखों रुपये के टायर चोरी कर लिए।
बराड़ा बस अड्डे के समीप स्थित शोरूम व्हील मार्ट के संचालक गुरविंदर सिंह ने बताया कि 27 फरवरी रात को वह शोरूम को सही ढंग से बंद करके गया था। बुधवार सुबह आकर देखा तो सीढ़ी वाली साइड की दीवार टूटी थी और दुकान से टायर चोरी थे। गुरविंदर सिंह ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि उसकी दुकान से लाखों रुपये की कीमत के बाइक और कार के करीब 80 टायर चोरी हो गए हैं।
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें दिखाई दे रहा है कि चोर सफेद रंग की सेंट्रो कार में आया। उसने चोरी करने से पहले सीसीटीवी कैमरे को घुमाया। शोरूम संचालक ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। वहीं शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर जांच की और जांच आरंभ कर दी है। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी दशमेश कॉलोनी में बिजली कर्मचारी संदीप चौहान के घर से गहने और नकदी चोरी हुई थी। इस घटना में दो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए थे। इसके बाद जनकपुरी में सास-बहू से लूट की घटना हुई, लेकिन पुलिस किसी भी घटना को सुलझाने में अभी तक कामयाब नहीं हुई है।