फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BPHU will be built in all blocks

Ambala News: सभी ब्लॉक में बनेंगी बीपीएचयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
BPHU will be built in all blocks
सुखबीर सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिला अंबाला के सभी ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट यानि बीपीएचयू बनने जा रही है। इन यूनिट में सभी प्रकार के टेस्ट की सुविधा व अन्य स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। इन सभी यूनिट के लिए बजट भी जारी हो गया है।
यूनिट में जांच, इलाज, टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे। इसके साथ ही संचारी और गैर संचारी रोगों की भी जांच सुविधा यहां पर मिलेगी। एक बीपीएचयू के लिए 50 से 60 लाख रुपए का बजट जारी किया गया है। जिला अंबाला में पांच यूनिट बनेंगी। इनमें से नारायणगढ़ यूनिट पर कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन




यहां बनेगी बीपीएचयू


विभाग की ओर से अंबाला के शहजादपुर, नारायणगढ़, चौड़मस्तपुर, बराड़ा और मुलाना में यह यूनिट बनेगी। इसमें नारायणगढ़ के लिए 50 लाख, मुलाना के लिए 50 लाख, बराड़ा के लिए 69 लाख, शहजादपुर के लिए 59 लाख और चौड़मस्तपुर के लिए 54 लाख रुपए बजट बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक अस्पतालाें का घटेगा बोझ

इन यूनिट के बनने से ब्लॉक स्तर पर नागरिक अस्पतालों का बोझ कम होगा। इससे मरीजों को भी बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी। जिन जांचों की यूनिट में सुविधा नहीं होगी उनके सैंपल यहां लिए जाएंगे। इसके बाद नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे जाएंगे। लोगों को ऑनलाइन जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के उपायों की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। यूनिट में अलग से स्टाफ तैनात किया जाएा।




लोगों की सुविधाओं को देखते हुए ही बीपीएचयू की शुरूआत की गई। इन यूनिट के पूरा होने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। इतना ही नहीं मरीजों छोटी- मोटी जांच या बीमारी के लिए नागरिक अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।



डॉ़ सुनील हरि, जिला महामारी नियंत्रक अधिकारी अंबाला।

कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के समारोह में शामिल हुए सदस्यों को सम्मानित करते हुए राष्ट्

कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के समारोह में शामिल हुए सदस्यों को सम्मानित करते हुए राष्ट्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed