फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BP patients increased three times in two years due to bad lifestyle

Ambala News: बिगड़ी जीवन शैली से दो वर्ष में तीन गुणा बढ़े बीपी के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
BP patients increased three times in two years due to bad lifestyle
लोगों की जांच करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
अंबाला सिटी। हमारी बिगड़ती जीवन शैली से युवाओं में उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की बीमारी पैर पसार रही है। दो वर्ष में ही इसके मरीज तीन गुणा बढ़ गए हैं। इसमें 30 से 60 वर्ष आयु वर्ग वाले लोग सबसे अधिक हैं। इसके अलावा बच्चों में भी यह बीमारी लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2023 से 2024 में बीपी शुगर के लिए एक लाख तीन हजार 333 मरीजों को जांचा गया। इसमें 12 हजार 385 मरीज सिर्फ रक्तचाप के देखने को मिले। वहीं, वर्ष 2024 से 2025 तक एक लाख 62 हजार 854 लोगों को जांचा गया। जिनमें से 32 हजार 229 मरीज रक्तचाप के मिले।
विज्ञापन


अवसाद दे रहा बीमारियों को निमंत्रण
डिप्टी सीएमओ डॉ. नीलम कुश्वाहा ने बताया कि स्क्रीनिंग में जितने भी मरीज जांचे हैं। उनमें से अधिकतर मरीज को युवा अवस्था में ही यह बीमारियां लग गई थी। इसमें सबसे अधिक 30 से 40 वर्ष आयु वर्ग प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जब मरीजों से दिनचर्या के बारे में पूछा तो उसमें व्यायाम या सही खानपान करने की बात नहीं आई। पूछने पर युवाओं बताते हैं कि काम के कारण उन्हें व्यायाम का समय नहीं मिल पाता है। कई लोगों को बैठने का काम रहता है। लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठने से मोटापा भी जकड़ता है। इसके साथ ही कार्यस्थल पर काम के दबाव से हुए अवसाद से बुरी आदतें लग जाती हैं। जिनके कारण धीमे- धीमे उच्च रक्तचाप और शुगर जैसी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के मामले अधिक
दो वर्षों की जांच में महिलाओं में रक्तचाप के मामले अधिक देखने को मिले हैं। वर्ष 2023 से 2024 तक हुई जांच में पांच हजार 614 पुरुष तो वहीं छह हजार 770 महिलाओं में रक्तचाप की समस्या मिली थी। वर्ष 2024 से 2025 तक हुई जांच में 17 हजार 920 महिलाएं तो वहीं 14 हजार 305 पुरुषों में रक्तचाप की समस्या आई थी।
बच्चों में भी बढ़ रहे मामले
वर्ष 2023 से 2024 तक हुई जांच में 30 वर्ष से कम आयु वाले 78, 30 से 60 वर्ष के छह हजार 560 मरीज, 60 से 80 आयु वर्ग वाले पांच हजार 640 मरीज और 80 वर्ष से अधिक आयु वाले 488 मरीजों में रक्तचाप की समस्या थी। वर्ष 2024 से 2025 की जांच में 30 वर्ष से कम 366, 30 से 60 आयु वाले 17 हजार 925 , 60 से 80 आयु वर्ग में 14 हजार 959 मरीज और 80 से अधिक आयु वर्ग के 10270 मरीज मिले हैं।

वर्जन
हमारी ओर से मरीजों की नियमित जांच करवाई जाती है। जिसके लिए प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारी डयूटी पर लगाए गए हैं। इसके साथ ही जीवन शैली को सुधारने के लिए भी प्रेरित किया जाता है।
-डॉ. नीलम कुश्वाह, डिप्टी सीएमओ, एनसीडी स्वास्थ्य विभाग, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed