{"_id":"6a08b99c88247ec3630b92a6","slug":"boxer-harnoor-wins-bronze-in-tashkent-now-will-show-her-strength-in-kazakhstan-ambala-news-c-36-1-amb1001-163323-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बॉक्सर हरनूर ने ताशकंद में जीता कांस्य, अब कजाकिस्तान में दिखाएंगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बॉक्सर हरनूर ने ताशकंद में जीता कांस्य, अब कजाकिस्तान में दिखाएंगी दम
विज्ञापन
ताशकंद में आयोजित प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद खुशी जाहिर करती हरनूर कौर। कोच
अंबाला। खेल के मैदान से हरियाणा की बेटियों के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। अंबाला के शाहपुर गांव की रहने वाली मुक्केबाज हरनूर कौर ने ताशकंद में आयोजित अंडर-15 और अंडर-17 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन किया है। हरनूर ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में जबरदस्त पंच लगाते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
हरनूर कौर वर्तमान में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, अंबाला सिटी में कक्षा 10वीं की छात्रा हैं। अपनी इस कामयाबी को निखारने के लिए वह इन दिनों आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे में प्रशिक्षण ले रही हैं, उनकी इस उपलब्धि पर उनके कोच संजय कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हरनूर में गजब की प्रतिभा है और वह भविष्य में देश के लिए और भी बड़े पदक जीतकर लाएंगी।
पहले भी चमक चुकी हैं अंतरराष्ट्रीय मंच पर
यह पहली बार नहीं है जब हरनूर ने रिंग में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इससे पहले वह जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के लिए स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं, इसके अलावा, बहरीन में आयोजित यूथ एशियन गेम्स में भी उन्होंने रजत पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया था।
विज्ञापन
कजाकिस्तान के लिए हुआ चयन
ताशकंद में तिरंगा फहराने के बाद हरनूर के हौसले बुलंद हैं। अब उनका चयन कजाकिस्तान में आयोजित होने वाली जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। हरनूर की इस बैक-टू-बैक कामयाबी से उनके गृह क्षेत्र अंबाला और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। परिजनों और ग्रामीणों को पूरी उम्मीद है कि वह कजाकिस्तान में भी अपने मुक्कों का दम दिखाकर स्वर्ण पदक पर पंच लगाएंगी।